इंदौर में चेटीचंड जुलूस में मुस्लिम की गाड़ी बताकर रोका, चाकू चले, डीजे वालों को भी पीटा
Sanjay Gupta | Mar 31, 2025, 12:05 IST
thesootr
इंदौर में चेटीचंड उत्सव के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया, जिसमें मारपीट और चाकू चलाने की घटना हुई। यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक पक्ष ने मुस्लिम कहकर एक गाड़ी को जुलूस के दौरान आगे बढ़ने से रोक लिया।
इंदौर में चेटीचंड उत्सव के दौरान जमकर मारपीट हो गई। मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया और इसमें एक पक्ष ने दूसरे पर चाकू चलाने तक के आरोप लगाए। दोनों ओर से लोगों को मेडिकल के लिए पहुंचाया गया। पुलिस की जांच जारी है। घटना को लेकर वीडियो भी सामने आया, जिसमें कुछ लोग डीजे गाड़ी पर चढ़कर डीजे संचालक और अन्य लोगों को जमकर पीट रहे हैं। विवाद का कारण मुस्लिम बोलकर गाड़ी आगे बढ़ने से रोकना बताया गया।
खबर यह भी...इंदौर में कार से आना–जाना अब 20 रुपए महंगा, बायपास का टोल बढ़ा, मांगलिया का 25 ही रहेगा
![25153d93-017]()
खबर यह भी...इंदौर में 35 करोड़ की जमीन के लिए हत्या, बिल्डर अनूप कटारिया को जमीन बेचना चाहते थे हत्यारे
चेटीचंड उत्सव समिति के सचिव अशोक खुमानी ने इस पूरे विवाद से ही पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि वह तो आगे थे और उन्हें नहीं पता क्या विवाद हुआ। वहीं रावजी बाजार पुलिस ने बताया कि दो पक्षों में डीजे की गाड़ी को आगे ले जाने के चलते विवाद हुआ था। दोनों ओर से लोग घायल हैं और मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस जांच कर रही है।
खबर यह भी...इंदौर में कार से आना–जाना अब 20 रुपए महंगा, बायपास का टोल बढ़ा, मांगलिया का 25 ही रहेगा
इस तरह से हुआ विवाद
25153d93-017
पुलिस में शिकायत करने वाले गिरीश ने बताया कि उनकी गाड़ी लगी हुई थी और जुलूस में चल रहे थे। फूलमंडी चौराहे के पास ट्रैफिक खराब होने पर पुलिस ने कहा कि आगे से ले जाकर गाड़ी आगे लगा लो, हमने ऐसा ही किया तो वहां पर कुछ लोगों ने कहा कि यह मुस्लिम लोग हैं और गाड़ी आगे फंसा रहे हैं। इसके बाद एक कथूरिया, उनके बेटे व कुछ लोग डीजे गाड़ी पर चढ गए और मोहित, रोहित, हरीश को मारा। दो को चाकू भी लगे। मारने वाले सिंधी ही थे और पिटने वाले भी सिंधी ही हैं।
समिति सचिव को नहीं पता विवाद हुआ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari