MP में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े लूटी यात्री बस

Sourabh Bhatnagar | Sept 06, 2024, 12:38 IST
Share
बंदूक की नोक पर लूटी बस
बंदूक की नोक पर लूटी बस

छतरपुर में दिनदहाड़े बेखौफ लुटेरों ने एक यात्री बस में लूट को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने बस को रुकवाकर बंदूक की नोक पर यात्रियों से रुपए व गहने छीने और भाग गए।

मध्य प्रदेश के छतरपुर ( Chhatarpur) से दिनदहाड़े एक बड़ी लूट का मामला सामने आया है, जहां बेखौफ लुटेरों ने यात्री बस ( Passenger Bus ) में लूट को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पहले बदमाशों ने बस को रुकवाया और फिर उसमें चढ़कर बंदूक की नोक ( Gunpoint ) पर यात्रियों से रुपए व गहने छीने और भाग गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ड्राइवर ने सवारी समझकर रोकी थी बस

बस के ड्राइवर ने बताया है कि बाइक से आए दो लुटेरों ने हाथ दिया तो हमने सवारी समझकर बस रोक दी। इसके बाद दोनों लुटेरे बस पर चढ़ गए और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। ड्राइवर ने यह भी बताया कि लुटेरों ने बस में बंदूक की नोक पर गाली-गलौज की और धमकी देने लगे।

इसके बाद बदमाशों ने बस में बैठी महिलाओं से जेवर और कैश छीन लिया। विरोध करने पर हवाई फायरिंग भी की। बस के कंडक्टर ( Bus Conductor ) का आरोप है कि यात्रियों से लूटपाट के बाद लुटेरे उससे कैश छीनकर भाग गए। घटना के बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आपको बता दें कि बस शुक्रवार सुबह छतरपुर के लवकुश नगर से सतना जा रही थी जिसमें करीब 20 यात्री सवार थे।

ये भी पढ़ें...रघुवंशी समाज ने साध्वी लक्ष्मीदास पर घोषित किया 51 हजार का इनाम, जमानत याचिका पर 9 सितंबर को HC में सुनवाई

बेटी के इलाज के पैसे छीनकर ले गए लुटेरे

राजनगर जाने के लिए बस में चढ़ी एक महिला यात्री ने बताया कि बदमाशों ने मेरा मंगलसूत्र, मेरी बेटी की सोने की चेन छीन ली। महिला का कहना है कि बदमाशों ने उससे 20 हजार रुपए भी छीन लिए, जो उसने अपनी बेटी के इलाज के लिए रख रखे थे। अन्य यत्रियों का कहना है कि बाइक से आए बदमाशों में से एक बदमाश कट्टा लहरा रहा था जबकि दूसरा हमें धमकाकर जेवर ( Snatched Jewelery ), कैश और मोबाइल फोन छीनने लगा। यात्रियों ने बताया कि बदमाशों ने बच्चों तक को नहीं छोड़ा, एक बच्चे से हाथ से 50 रुपए भी छीनकर ले गए।

ये भी पढ़ें...महाकाल : हजार साल पुराने बाबा के होंगे दर्शन, खुदाई में मिले अवशेषों से होगा मंदिर निर्माण

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। छतरपुर की पुलिस की मानें तो फिलहाल यात्रियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच के बाद जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Chhatarpur News
  • Chhatarpur
  • Crime
  • लूट
  • chhatarpur news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि