सात बेटियों को पढ़ाने-लिखाने पर पिता को प्रताड़ित कर रहे ग्रामीण, एसपी से लगाई गुहार

Sandeep Kumar | May 18, 2025, 23:56 IST
Share
chhatarpur-father-struggle
chhatarpur-father-struggle

15 मई को एक शादी समारोह में खाना खाते वक्त उन पर गर्म सब्जी फेंकी गई और उनका मजाक उड़ाया गया। बाद में आरोपी उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर गए। रमेश ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है...

MP NEWS: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के चौका गांव में एक पिता की संघर्षपूर्ण कहानी सामने आई है। रमेश अहिरवार, जो मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, अपनी सात बेटियों को पढ़ा-लिखा रहे हैं। यह कदम समाज के कुछ लोगों को नागवार गुजर रहा है।

15 मई को एक शादी समारोह में खाना खाते वक्त गांव के एक व्यक्ति ने उन पर गर्म सब्जी फेंकी और उनका मजाक उड़ाया। बाद में आरोपी उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर गए। रमेश का कहना है कि समाज में रूढ़िवादी सोच के कारण लोग उनकी बेटियों की शिक्षा का विरोध करते हैं। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

ये खबर भी पढ़िए... आकांक्षी युवाओं के लिए खुशखबरी, एमपी पुलिस हेडक्वॉर्टर्स में 400 लिपिक पदों पर होगी भर्ती

पिता का बेटियों के लिए संघर्ष

रमेश अहिरवार, जो मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, अपनी सात बेटियों को पढ़ा-लिखा रहे हैं। यह कदम समाज के कुछ लोगों को नागवार गुजर रहा है। रमेश का मानना है कि बेटियों को शिक्षा देना उनका अधिकार है और वह उन्हें आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं।

ये खबर भी पढ़िए... धीरेंद्र शास्त्री करेंगे 131 किमी पैदल यात्रा, बाबा बागेश्वर बोले- 5 करोड़ लोगों से करेंगे संवाद

घर में घुसकर हमला

शादी समारोह में अपमानित होने के बाद, आरोपीगण एक राय होकर रमेश के घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रमेश की बेटी ने बचाने का प्रयास किया तो उस पर भी प्रहार किया गया। इस हमले में रमेश की पत्नी और अन्य बेटियां भी घायल हो गईं।

ये खबर भी पढ़िए... विराट कोहली की 10वीं की मार्कशीट वायरल, जानें किस सब्जेक्ट में मिले कितने नंबर

एसपी से लगाई गुहार

रात के समय और आरोपियों के डर से रमेश रात में थाने नहीं जा सके। अगले दिन सुबह थाना मातगुवां में रिपोर्ट दर्ज कराने गए, लेकिन उनकी उचित रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इससे निराश होकर रमेश ने एसपी ऑफिस में जाकर न्याय की गुहार लगाई।

ये खबर भी पढ़िए... बच्चों में बढ़ता मधुमेह : CBSE ने जारी किए शुगर बोर्ड लगाने के सख्त निर्देश

बेटियों की शिक्षा पर समाज का विरोध

रमेश का कहना है कि वह अपनी बेटियों को लड़कों की तरह पढ़ा-लिखा रहे हैं, जिसे समाज के कुछ लोग पसंद नहीं करते। उनका मानना है कि बेटियों को शिक्षा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना समाज की रूढ़िवादी सोच के खिलाफ है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें 📢🔄

🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

एमपी हिंदी न्यूज

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर
  • पुलिस
  • एसपी
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • बेटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा