सरकारी नौकरी मिलते ही बदल गई पत्नी, पति को पीटकर निकाला घर से बाहर

Sanjay Dhiman | Aug 20, 2026, 16:32 IST
Share
chhatarpur-husband-wife-dispute-case
chhatarpur-husband-wife-dispute-case

मध्यप्रदेश के छतरपुर में सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी का व्यवहार बदल गया। महोबा निवासी पीड़ित पति पंकज का आरोप है कि उसने दुकान चलाकर पत्नी आरती को पढ़ाया, लेकिन वर्ग-1 शिक्षक बनते ही पत्नी और साले ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर मारपीट और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पंकज अहिरवार ने कहा कि सरकारी नौकरी मिलते ही उसकी पत्नी पूरी बदल गई। पत्नी आरती अहिरवार ने अपने भाई के साथ मिलकर पंकज के साथ जमकर मारपीट की।
मारपीट में सिर फटने के बाद पंकज को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति का कहना है कि पत्नी अब उसे अपने साथ बिल्कुल भी रखना नहीं चाहती।

Chhatarpur Husband Wife Dispute
Chhatarpur Husband Wife Dispute


पाई-पाई जोड़कर पति ने पत्नी को पढ़ाया

महोबा के रहने वाले पंकज अहिरवार की शादी साल 2018 में आरती से हुई थी। शादी के वक्त दोनों ही बेरोजगार थे और परिवार की हालत बहुत कमजोर थी। घर का खर्च चलाने के लिए पंकज ने महोबा में कपड़ों की एक दुकान खोली। दुकान से जो कमाई होती थी, उसी से पंकज अपनी पत्नी को पढ़ाता रहा। दो साल पहले आरती की वर्ग-1 में सरकारी शिक्षक के पद पर नौकरी लग गई। सरकारी नौकरी लगते ही परिवार में खुशियों का माहौल अचानक से छा गया था।

नौकरी लगते ही छतरपुर आ गया पूरा परिवार

तीन बच्चों के पालन-पोषण के लिए पंकज ने अपनी कपड़ों की दुकान बंद कर दी। पत्नी की नई पोस्टिंग के कारण पूरा परिवार छतरपुर शहर में आकर बस गया। यहां पंकज घर पर रहकर अपने तीनों बच्चों की देखभाल करने में जुट गया। पत्नी रोज स्कूल जाकर अपनी शिक्षक की जिम्मेदारी बहुत ही ईमानदारी से निभाती रही। लेकिन नौकरी मिलते ही पत्नी आरती के व्यवहार में अचानक बड़ा बदलाव आने लगा। अब वह पंकज को ताने देने लगी और महोबा वापस जाने का दबाव बनाने लगी।

सिर पर डंडा मारा, मोबाइल तोड़ा और घर से निकाला बाहर

पंकज ने आरोप लगाया कि बुधवार को पत्नी और साले ने विवाद शुरू कर दिया। साले वरदान अहिरवार और पत्नी ने पंकज पर डंडे से अचानक हमला बोल दिया। डंडा सीधे सिर पर लगने के कारण पंकज बुरी तरह जख्मी होकर गिर पड़ा। आरोप है कि हमलावरों ने पंकज का मोबाइल तोड़कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। फिलहाल पीड़ित पति अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही। पत्नी और उसके भाई का पक्ष सामने आने के बाद पूरी सच्चाई पता चलेगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

पत्नी ने पति के अफेयर का ऑडियो मोहल्ले में बजाया, बदनामी से आहत प्रेमिका ने दी जान

एमपी में हर तीसरे दिन एक पति की हत्या, देशभर में 322 पतियों की गई जान

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर दो मासूम बच्चों को तालाब में फेंका

चिकित्सा विभाग में तबादला विवाद, आदेशों की पालना नहीं, मंत्री ने जताई नाराजगी

Tags:
  • छतरपुर
  • सरकारी नौकरी
  • मारपीट
  • सरकारी शिक्षक
  • प्रताड़ना
इंदौर सेंट्रल जेल में फैला डेंगू, 32 मरीज मिले, पानी की बाल्टी में मिले लार्वा, दो की संदिग्ध मौत

By Sanjay Gupta

इंदौर सेंट्रल जेल में फैला डेंगू, 32 मरीज मिले, पानी की बाल्टी में मिले लार्वा, दो की संदिग्ध मौत
राजस्थान में गरबा एंट्री पर VHP की नजर, ID जांच की तैयारी; तिलक-कलावा भी होगा जरुरी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में गरबा एंट्री पर VHP की नजर, ID जांच की तैयारी; तिलक-कलावा भी होगा जरुरी
जोधपुर के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का सनसनीखेज मामला, बेखौफ सीनियर्स की प्रताड़ना से सहमीं छात्राएं

By Jageshwar prasad

जोधपुर के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का सनसनीखेज मामला, बेखौफ सीनियर्स की प्रताड़ना से सहमीं छात्राएं
स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों को 62 साल तक नौकरी का हक नहीं, 60 में ही होगा रिटायरमेंट, HC से 14 याचिकाएं खारिज

By Neel Tiwari

स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों को 62 साल तक नौकरी का हक नहीं, 60 में ही होगा रिटायरमेंट, HC से 14 याचिकाएं खारिज
Rent A Garba Partner: गरबा में पार्टनर भी किराए पर? भोपाल-इंदौर में अनोखा ट्रेंड वायरल

By Sumit Kumar

Rent A Garba Partner: गरबा में पार्टनर भी किराए पर? भोपाल-इंदौर में अनोखा ट्रेंड वायरल
भ्रष्टाचार के खिलाफ जयपुर ACB की ट्रैप कार्रवाई, वनपाल और वनरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By Jageshwar prasad

भ्रष्टाचार के खिलाफ जयपुर ACB की ट्रैप कार्रवाई, वनपाल और वनरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
नाजिया इलाही खान उज्जैन में तर्पण करेंगी, क्या अपनाएंगी सनातन धर्म? भाजपा प्रवक्ता ने दिए ये संकेत

By Sandeep Kumar

नाजिया इलाही खान उज्जैन में तर्पण करेंगी, क्या अपनाएंगी सनातन धर्म? भाजपा प्रवक्ता ने दिए ये संकेत