छतरपुर में दिनदहाड़े महिला-बच्चों का अपहरण, पति को पीटा, कांग्रेस बोली-ये जंगलराज

Rohit Sahu | Jun 22, 2025, 09:12 IST
Share
mp chhatarpur
mp chhatarpur

छतरपुर जिले के शुमेडी गांव में दबंगों ने एक व्यक्ति को गोली मारी और उसकी पत्नी व बच्चों को अगवा कर लिया। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा एमपी में जंगलराज चल रहा है।

MP News:छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिन दहाड़े अपहरण की वारदात को अंजाम दिया गया। बेखौफ बदमाशों ने पहले पति से मारपीट की और, फिर उसकी पत्नी और बच्चों को जबरन उठाकर ले गए। घटना के सामने आने के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस ने इस घटना को लेकर सीएम मोहन यादव से गृहमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की और प्रदेश की कानून व्यवस्था को जंगलराज बताया।

वीडियो में महिला को घसीटते हुए दिखे बदमाश

इस सनसनीखेज घटना का वीडियो भी सामने आया है। बदमाशों ने पहले खुलेआम फायरिंग की। आरोपियों ने महिला के पति हरिराम प्रजापति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हरिराम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। पति के साथ मारपीट के बाद बदमाश उसकी पत्नी और बच्चों को उठाकर ले गए। वीडियो में बदमाश महिला को घसीटते हुए गाड़ी में बैठाते नजर आ रहे हैं। महिला के साथ बच्चों को भी बदमाश उठाकर ले गए।

संजय सिंह राजपूत मुख्य आरोपी

हमलावरों की संख्या 10 से 15 के बीच बताई गई है। आरोपियों में मुख्य नाम संजय सिंह राजपूत का सामने आया है। ये सभी बदमाश लाठी-डंडों और हथियारों से लैस थे। उन्होंने न सिर्फ फायरिंग की बल्कि पीड़ित परिवार के साथ मारपीट भी की। गांव में अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला और बच्चों को जबरन गाड़ी में बिठाकर ले जाया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार, महिला-बच्चों की तलाश जारी

छतरपुर पुलिस अधीक्षक आगम जैन के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। महिला और बच्चों की बरामदगी के लिए टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जीतू पटवारी बोले- मोहन यादव गृहमंत्री से जवाब लें

घटना का वीडियो शेयर करते हुए जीतू पटवारी ने एमपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा किमहिला उत्पीड़न के चिंताजनक आंकड़ों के बाद भी मप्र की कानून व्यवस्था बदहाली के नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है! पता नहीं मुख्यमंत्री अपने गृहमंत्री से सवाल क्यों नहीं करते?

दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गृह विभाग भी अपने पास रखा है। ऐसे में एमपी में बढ़ते क्राइम को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री पर सवाल उठना लाजमी है।

घटना को लेकर ये जानकारी आई सामने

हरिराम ने बताया कि आरोपी संजय लंबे समय से उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। शुक्रवार को भी वह घर के सामने बैठा था, मना करने पर शनिवार को साथियों के साथ पहुंचा और पत्नी-बच्चों को उठा ले गया।

हरिराम के पिता ने बताया कि आरोपी संजय राजपूत, सूपा गांव का रहने वाला है और फिलहाल अपने मामा केहर सिंह के यहां रह रहा है, जिनका घर पीड़ित परिवार से सिर्फ पांच मकान दूर है। उन्होंने बताया कि संजय गांजा, शराब और हथियारों की अवैध तस्करी करता है, इसके खिलाफ कई शिकायतें थाने में दी गईं, लेकिन पुलिस ने कभी कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें...छतरपुर में दूल्हा बनी सोनम ने दुल्हन मानसी के साथ लिए सात फेरे, शपथ पत्र के जरिए जताई थी इच्छा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का लोकसभा क्षेत्र

घटना खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में हुई, जो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का संसदीय क्षेत्र है। इस वारदात ने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को लेकर लोगों में भी आक्रोश है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात को सरकार की कानून व्यवस्था पर करारा तमाचा बताया।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर
  • अपहरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा