छतरपुर कोतवाली पथराव : आरोपी हाजी शहजाद अली बोला- जबरदस्ती फंसाया गया, सीएम तक सच्चाई नहीं पहुंची

Ravi Singh | Aug 23, 2024, 21:04 IST
Share
Haji Shahzad Ali video
Haji Shahzad Ali video

छतरपुर कोतवाली पथराव मामले में प्रशासन ने एक्शन लेते हुआ आरोपी की हवेली को जंमीदोज कर दिया था। थाने में पथराव के मुख्य आरोपी वीडियो जारी कर सफाई दी। आरोपी हाजी शहजाद अली ने घटना को साजिश बताया और सीएम मोहन यादव से निष्पक्ष जांच की मांग की।

एमपी के छतरपुर में एक समुदाय को लेकर किसी शख्स के आपत्तिजनक कमेंट से नाराज लोगों ने बुधवार 21 अगस्त शाम को सिटी कोतवाली पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुआ आरोपी की हवेली को जंमीदोज कर दिया था। थाने में पथराव के मुख्य आरोपी वीडियो जारी कर सफाई दी। आरोपी हाजी शहजाद अली ने घटना को साजिश बताया और सीएम मोहन यादव से निष्पक्ष जांच की मांग की।

मुख्यमंत्री जी के पास सच्चाई नहीं पहुंची- आरोपी शहजाद

आरोपी हाजी शहजाद अली ने वीडियो में कहा कि किसी और ने हंगमा किया है। जब टीआई और पुलिस थाने में पत्थरवाजों को रोक रही थी। तभी झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठी चार्ज के बाद किसी असमामाजिक तत्व ने पुलिस पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस के कहने पर मैंने पत्थरवाजी करने वाले लोगों को रोका और भीड़ को तितर-बितर करने लगा। लोगों ने पुलिस पर चप्पल भी मारी जिसमें से 2 चप्पल मुझे भी लगी। पत्थर दोनों तरफ से चल रहे थे। माहौल बिगड़ता देख मैं वहां से निकल गया। साथ ही आरोपी शहजाद का कहना है कि सीएम मोहन यादव तक सच्चाई नहीं पहुंची है। पुलिस प्रशासन द्वारा गुमराह किया जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच हो मैं इसकी मांग करता हूं।

ये खबर भी पढ़ें...

धीरेंद्र शास्त्री बोले- गलत करोगे तो छत से घर जुदा हो ही जाएगा, नेहा सिंह ने सरकार को घेरा

हवेली पर चला बुलडोजर

पत्थरबाजी में तीन पुलिसवाले घायल हो गए थे। पत्थरवाजी करने वालों का नेतृत्व हाजी शहजाद अली पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने वीडियो से पत्थरबाजों की पहचान कर ली, जिसके बाद प्रशासन ने आरोपी हाजी शहजाद अली की 10 करोड़ की हवेली पर बुलडोजर चलावा दिया।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और नेहा सिंह राठौर की प्रतिक्रिया

शास्त्री ने कहा, ये भारत है साहब...राम का राष्ट्र है। शांति का राष्ट्र है, यहां शांति से वार्तालाप किया जा सकता है। पुलिस प्रशासन को धन्यवाद...उन्होंने सहनशीलता भी दिखाई और कृत्य करने वालों पर कठोर कार्रवाई भी की। इससे एक नई लाइन खिंच गई कि यदि आप गलत करोगे तो 'छत से जुदा घर हो जाएगा। वहीं कांग्रेस नेता हाजी शहजाद का घर तोड़े जाने पर भोजपुरी गायिका व कवियित्री नेहा सिंह राठौर ने कहा, बुलडोजर से न्याय की उम्मीद करने वाले लोग कुएं के उस मेंढक की तरह हैं, जो कुएं में सांप को बुलाकर विरोधियों के खात्मे और अपनी खुशहाली के सपने देखते हैं। बुलडोजर से सिर्फ तोड़ा जा सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • छतरपुर न्यूज
  • Chhatarpur
  • छतरपुर पुलिस हमला
  • हाजी शहजाद अली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा