13 साल से अमेरिका में फंसा था युवक, नहीं दे पाया मां की चिता को आग, PM मोदी की मदद से लौटा भारत
Sourabh Bhatnagar | Oct 08, 2024, 14:34 IST
Sourabh - 2024-10-08T130414.405
छतरपुर जिले के कृष्ण कुमार द्विवेदी को नहीं पता था कि अमेरिका जाना तो आसान होगा, पर लौटने में उन्हें 13 साल लग जाएंगे। इस लंबे 'अमेरिकी वनवास' के कारण वे न तो अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल हो सके और न ही अपने भाई-बहन की शादियों में।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कृष्ण कुमार द्विवेदी को नहीं पता था कि अमेरिका जाना तो आसान होगा, पर लौटने में उन्हें 13 साल लग जाएंगे। इस लंबे 'अमेरिकी वनवास' के कारण वे न तो अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल हो सके और न ही अपने भाई-बहन की शादियों में। पीएम मोदी की लोकप्रियता की वजह से उन्हें स्वदेश लौटने का मौका मिला।
छतरपुर जिले के लवकुश नगर क्षेत्र के रहने वाले कृष्ण कुमार द्विवेदी 2008 में इलाहाबाद स्थित स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट गए थे। उनके अच्छे काम को देखते हुए 2011 में उन्हें 50 महर्षि वैदिक पंडितों के साथ शिकागो, अमेरिका भेजा गया। नियम के अनुसार, जिनका आचरण अच्छा होता, है उन्हें 2 साल की बजाय 3 साल वैदिक महर्षि आश्रम शिकागो में रहने का मौका मिलता। वहां उन्हें वैदिक महर्षि आश्रम में 3 साल रहने का मौका मिला, लेकिन कुछ पंडितों के साथ कृष्ण कुमार शिकागो सिटी घूमने चले गए। यहीं से उनके लंबे वनवास की कहानी शुरू हुई।
ये भी पढ़ें...बीजेपी में कलह... छतरपुर में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की घेराबंदी, रायसेन में मंत्री-सांसद आए आमने-सामने
शिकागो की सुंदरता से प्रभावित होकर उन्होंने छोटी-मोटी नौकरी की तलाश शुरू की, पर उन्हें यह नहीं पता था कि उनके वीजा की अवधि समाप्त हो रही है। वीजा खत्म होने के कारण वह अमेरिका में फंस गए और कई बार कोशिशों के बावजूद स्वदेश लौटने में असफल रहे। इस दौरान वह अपनी मां के निधन और भाई-बहन की शादियों में भी शामिल नहीं हो पाए।
कृष्ण कुमार ने बताया कि जब उन्होंने हार मान ली थी, तब पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता ने उनकी मदद की। अमेरिका में भारतीय होने के कारण उन्हें वहां के लोगों से सम्मान मिला, और वीजा खत्म होने के बावजूद उन्हें रहने की अनुमति दी गई। आखिरकार, उन्हें आवश्यक मदद मिली और वे 14 साल बाद अपने गांव लौट सके।
ये भी पढ़ें...तेज बारिश के बीच छतरपुर में सूखा, अच्छी बारिश के लिए करवाई गधे की शादी
रविवार को जब कृष्ण कुमार अपने गांव पहुंचे, तो गांववालों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा, मैंने बहुत कुछ खोया है, मां की अर्थी को कंधा नहीं दे पाया, भाई-बहन की शादियों में शामिल नहीं हो सका। पर पीएम मोदी की लोकप्रियता के कारण मुझे अमेरिका में सम्मान मिला और मैं स्वदेश लौट पाया।
अमेरिकी वनवास की शुरुआत
ये भी पढ़ें...बीजेपी में कलह... छतरपुर में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की घेराबंदी, रायसेन में मंत्री-सांसद आए आमने-सामने
नहीं दे पाया मां की अर्थी को कंधा
पीएम मोदी की लोकप्रियता से मिली मदद
ये भी पढ़ें...तेज बारिश के बीच छतरपुर में सूखा, अच्छी बारिश के लिए करवाई गधे की शादी
गांव में हुआ भव्य स्वागत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA