जिंदा मां के लिए बेटे ने कराया मुंडन, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि, जानें वजह

Sanjay Dhiman | Feb 22, 2026, 20:44 IST
Share
In a land dispute, the son got his head shaved while his mother was alive
Photograph: (the sootr)

छतरपुर जिले के बमीठा तहसील में जमीन विवाद में बेटे ने अपनी जीवित मां को मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर उसने पोस्ट किया और अपनी मां के लिए शांति की प्रार्थना की।

Chhatarpur. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां बमीठा तहसील के घूरा गांव में जमीन विवाद में एक बेटे ने सारी हदें पार कर दीं। इस विवाद में भरत शिवहरे नामक युवक ने अपनी जीवित मां पुष्पा और बहन सोनम को सोशल मीडिया पर मृत घोषित कर दिया।

इतना ही नहीं, उसने इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो डालकर 'आत्मा की शांति' की दुआ मांगी और खुद का मुंडन भी करवा लिया। जब यह पोस्ट वायरल हुई और रिश्तेदारों के फोन आने लगे, तब जाकर इस करतूत का खुलासा हुआ। पीड़ित मां ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

भरत शिवहरे ने ये स्टोरी अपने इंस्टाग्राम पर लगाई है।
भरत शिवहरे ने ये स्टोरी अपने इंस्टाग्राम पर लगाई है।

इंस्टाग्राम पर डाली फोटो, लिखा- 'आत्मा को शांति दे भगवान'

भरत शिवहरे बमीठा थाने के ठीक सामने एक छोटा सा रेस्टोरेंट चलाता है। जमीन के बंटवारे को लेकर उसका अपनी मां पुष्पा और बहन सोनम से विवाद था। गुस्सा और विवाद इस कदर बढ़ा कि उसने इंस्टाग्राम पर मां की फोटो लगा दी। फोटो के नीचे उसने लिखा कि भगवान उसकी मां और बहन की आत्मा को शांति दे। जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, रिश्तेदारों के फोन आने शुरू हो गए। लोग पूछने लगे कि अचानक घर में यह मातम कैसे पसर गया?

मां ने थाने पहुंचकर सुनाई आपबीती

शनिवार 21 फरवरी को पीड़ित मां पुष्पा शिवहरे खुद बमीठा थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शादी के कुछ सालों तक ठीक था। लेकिन जब से घर में बहू की मां यानी समधन रहने आई हैं, हालात बिगड़ गए। मां का आरोप है कि बेटा और पति मिलकर उन्हें घर से निकालना चाहते हैं। घर का राशन, पानी और यहां तक कि गैस सिलेंडर भी उनसे छीन लिया गया है।

बेटे ने मां के जिंदा रहते ही करवा लिया अपना मुंडन

इंसानियत तब और शर्मसार हो गई जब भरत ने अपना मुंडन करवा लिया। हिंदू धर्म में मुंडन तब होता है जब घर में किसी बड़े की मौत होती है। भरत ने अपनी जीवित मां को मृत मानकर सिर के बाल मुंडवा लिए। वह समाज को यह दिखाना चाहता था कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। पुष्पा देवी ने बताया कि अब उनकी बेटी सोनम ही घर का खर्च चला रही है।

पुलिस ने की कार्रवाई, पिता और पुत्र पर केस दर्ज

बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष सिंह श्रोत्रिय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने भरत शिवहरे और उसके पिता वृंदावन शिवहरे पर केस दर्ज किया है। उन पर धारा 296A, 115.2 और 351 के तहत कानूनी कार्यवाही शुरू की गई है। मां की शिकायत है कि पति भी उन्हें खर्च के लिए पैसे नहीं देता। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि न्याय मिल सके।

यह खबरें भी पढ़ें..

एमपी में 2 मार्च से बस ऑपरेटर्स हड़ताल पर, नई परिवहन नीति के विरोध में बस ऑनर्स एसोसिएशन का फैसला

अमेरिका से ट्रेड डील को लेकर बोले जयराम रमेश, ट्रम्प टैरिफ लगाते रहे और मोदी तारीफ करते रहे

इंदौर में बीजेपी-कांग्रेस पथराव में घायल दो विरोधी नेता अस्पताल में मिले, बोले- ऐसा नहीं होना था

इंदौर में विधायक गोलू के सवाल पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने माने कान्ह किनारे निर्माण अवैध, क्या चलेगा बुलडोजर

Tags:
  • छतरपुर
  • इंस्टाग्राम
  • सोशल मीडिया
  • जमीन विवाद
  • शिकायत
  • कानूनी कार्यवाही
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग