छतरपुर में आदिवासी के घर पर चला बुलडोजर, मलबे में दबा परिवार, प्रशासन बोला-कलर' डाला, ग्रामीण बोले-खून बहा
Sanjay Dhiman | May 13, 2026, 19:38 IST
Photograph: (the sootr)
छतरपुर में केन-बेतवा प्रोजेक्ट के तहत आदिवासी के घर पर चला बुलडोजर। परिवार लहूलुहान दिखा, पर प्रशासन के अधिकारियों ने इसे 'कलर' बताया। जानिए पूरी सच्चाई।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के दौधन गांव में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। आरोप है कि इस कार्रवाई के दौरान एक आदिवासी परिवार घर के अंदर था और उन्हें मलबे में दबने से गंभीर चोटें आईं।
ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बनाया, जिसमें परिवार के सदस्य खून से सने हुए दिखे। वीडियो में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे घायल दिखाई दे रहे थे, और वे मदद की गुहार लगा रहे थे।
![Chhatarpur incident]()
इस घटना पर कलेक्टर पार्थ जायसवाल और एसपी रजत सकलेचा ने अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि घटना पूरी तरह से झूठी है। उनका कहना था कि घायल नहीं हुए थे और यह सिर्फ एक प्रोपेगेंडा था। प्रशासन का कहना था कि यह सब झूठी अफवाह फैलाने के लिए किया गया था, और मलबे में "कलर" डाला गया था।
![a7d98633-5d9]()
घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया। परिवार के घायल होने की खबर फैलते ही गांव में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पथराव किया, जिसमें प्रशासन के वाहनों को नुकसान हुआ। एडिशनल एसपी की गाड़ी, तहसीलदार का वाहन और एक जेसीबी मशीन समेत छह गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। प्रशासन को वहां से वापस लौटना पड़ा।
केन-बेतवा परियोजना में
प्रशासन के मुताबिक, केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा था। टीम राजस्व और पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंची थी। प्रशासन का कहना है कि पहले ही नोटिस और समझाइश दी गई थी। लेकिन ग्रामीण इस कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। प्रशासन अब उन लोगों की पहचान करने में जुटा है जो पथराव और हिंसा में शामिल थे।
यह खबरें भी पढ़ें...
छतरपुर में कलेक्टर से बोले जीतू पटवारी; जब तक नौकरी में रहोगे, यह दिन याद रखूंगा
एमपी में बदले सर्विस नियम: अब दो से ज्यादा बच्चों पर नहीं जाएगी नौकरी, जानें पूरी डिटेल
एमपी सरकार फिर ले रही 1800 करोड़ का लोन, कुल कर्ज पहुंचा 4.14 लाख करोड़ के पार
1500 करोड़ का निवेश और विदेशी मशीनें भी फेल! एमपी के युवा ग्लोबल स्किल पार्क से मोड़ रहे मुंह
ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बनाया, जिसमें परिवार के सदस्य खून से सने हुए दिखे। वीडियो में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे घायल दिखाई दे रहे थे, और वे मदद की गुहार लगा रहे थे।
Chhatarpur incident
प्रशासन की सफाई
a7d98633-5d9
घटना के बाद तनाव का माहौल
केन-बेतवा परियोजना में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
पुलिस बल की तैनाती
यह खबरें भी पढ़ें...
छतरपुर में कलेक्टर से बोले जीतू पटवारी; जब तक नौकरी में रहोगे, यह दिन याद रखूंगा
एमपी में बदले सर्विस नियम: अब दो से ज्यादा बच्चों पर नहीं जाएगी नौकरी, जानें पूरी डिटेल
एमपी सरकार फिर ले रही 1800 करोड़ का लोन, कुल कर्ज पहुंचा 4.14 लाख करोड़ के पार
1500 करोड़ का निवेश और विदेशी मशीनें भी फेल! एमपी के युवा ग्लोबल स्किल पार्क से मोड़ रहे मुंह
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari