छतरपुर : लोकायुक्त के हत्थे चढ़ीं रिश्वतखोर सरपंच, रंगे हाथों पकड़ा
Raj Singh | Oct 25, 2024, 13:45 IST
sarpanch_chhatarpur
छतरपुर जिले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक आदिवासी महिला सरपंच को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। इस पूरे मामले में जनप्रतिनिधि के पति को भी सह-आरोपी बनाया गया है।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त ने एक आदिवासी महिला सरपंच को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस संबंध में लोकायुक्त ने सरपंच और उसके पति को भी आरोपी बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार सरपंच ने कपिलधारा कुएं की राशि के भुगतान पर 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी।
बता दें कि यह पूरा मामला छतरपुर जिले के बमनोरा का है। रामटौरिया सरपंच बबली आदिवासी और उसके पति सुनील द्वारा स्वीकृत कपिलधारा कुआं के भुगतान के संबंध में जारी राशि का 10 प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगा था।
सरपंचों के खिलाफ लाया जाएगा अविश्वास प्रस्ताव का प्रावधान
जानकारी के मुताबिक, आवेदक महेंद्र प्रताप लोधी के दादा के नाम से कपिल धारा का कुआं स्वीकृत हुआ था। इसके लिए 2 लाख 87 हजार रुपए के बिल का भुगतान होना था। इस पर रामटौरिया सरपंच बबली आदिवासी और उसके पति सुनील आदिवासी ने 10 प्रतिशत कमीशन की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत आवेदक ने लोकायुक्त से की थी। जहां लोकायुक्त टीम ने रेकी कर महिला सरपंच को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसी मामले में महिला सरपंच को आरोपी बनाते हुए उसके पति को सहआरोपी बनाया है।
उक्त लोकायुक्त कार्रवाई सागर की निरीक्षक रोशनी जैन, पीएस बेन एवं लोकायुक्त स्टाफ की टीम ने की। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
लोकायुक्त ने सरपंच पति को रिश्वत लेते पकड़ा, तालाब की मिट्टी के बदले मांगे 1 लाख रुपए
कुछ महीने पहले इंदौर से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां सरपंच ने रिश्वत मांगी थी। सुंदरबाई जिले की ग्राम पंचायत व्यासखेड़ी की सरपंच थीं लेकिन पंचायत का सारा काम उनके पति राहुल रावत संभालते थे। संजय तिवारी नाम के शख्स ने लोकायुक्त से शिकायत कि थी कि सरपंच का पति तालाब से मिट्टी निकालकर खेत में डालने के लिए एक लाख रुपए मांग रहा है। इस शिकायत के बाद लोकायुक्त ने टीम बनाई और सरपंच के पति को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया था। अब ऐसा ही मामला छिंदवाड़ा से आया है।
thesootr links
10 फीसदी रिश्वत की मांग
सरपंचों के खिलाफ लाया जाएगा अविश्वास प्रस्ताव का प्रावधान
आवेदक ने की थी शिकायत
उक्त लोकायुक्त कार्रवाई सागर की निरीक्षक रोशनी जैन, पीएस बेन एवं लोकायुक्त स्टाफ की टीम ने की। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
लोकायुक्त ने सरपंच पति को रिश्वत लेते पकड़ा, तालाब की मिट्टी के बदले मांगे 1 लाख रुपए
इंदौर से भी आ चुका है ऐसा ही मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari