छिंदवाड़ा में पटवारी ने घर में लगाई फांसी, मचा हड़कंप, पत्नी से चल रहा था विवाद!

Vikram Jain | Feb 21, 2025, 17:15 IST
Share
Chhindwara Amarwara Patwari Tarun Uike committed suicide
Chhindwara Amarwara Patwari Tarun Uike committed suicide

मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में एक पटवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पटवारी तरुण उईके का शव घर में फंदे से लटका मिला। सुसाइड की खबर लगते ही प्रशासन अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक पटवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। करवडोल पंचायत में पदस्थ पटवारी तरुण उईके का शव अमरवाड़ा में किराए के घर में फंदे से लटका मिला। पटवारी के सुसाइड की खबर लगते ही प्रशासन अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस, SDM समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पटवारी के शव को फंदे से उतारा गया। पुलिस ने पंचनामा तैयार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक, सुसाइड का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, पटवारी तरुण उईके करवडोल पंचायत में पदस्थ थे, वह अमरवाड़ा के वार्ड नंबर 14 में किराए के घर में रहते थे। पटवारी उईके सुरलाखापा के मूल निवासी थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार (21 फरवरी) की सुबह 10 बजे कुछ किसान पटवारी से मिलने के लिए पहुंचे थे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब पटवारी ने दरवाजा नहीं खोला तो किसानों ने पड़ोसियों से संपर्क किया। इसके बाद पड़ोसियों ने घर में झांककर देखा तो पटवारी तरुण उइके का शव फांसी के फंदे से लटक हुआ था। इसके बाद पड़ोसियों ने तुरंत घटना की सूचना उनके परिजनों और दोस्तों को दी।

ये खबर भी पढ़ें..

सिंगरौली में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप, 6 आरोपी गिरफ्तार

पटवारी की आत्महत्या से मचा हड़कंप

पटवारी की आत्महत्या की खबर लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अमरवाड़ा एसडीएम हेमकरण धुर्वे, तहसीलदार राजेश मरावी, एसडीओपी रविंद्र मिश्रा, नगर निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें..

इंजीनियर की रहस्यमयी मौत : 12 दिन बाद उसकी शादी के दिन घर आया शव, पत्नी को बताई थी परेशानी

पत्नी से था विवाद, मायके में रह रही थी

जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते पटवारी तरुण उइके ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। तरुण उइके की पत्नी वैजयंती कुछ महीनों से मायके में ही रह रही थी। पति पत्नी में आए दिन झगड़े होते रहते थे। एसडीओपी रविंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें..

सरकारी अस्पताल में डिलीवरी में बड़ी लापरवाही, डॉक्टरों ने महिला के पेट से छोड़ा कपड़ा

MP में कॉलेज प्रशासन की शह पर एग्जाम में खुलेआम नकल, पैसों की वसूली कर छात्रों को खुली छूट

Tags:
  • छिंदवाड़ा न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • आत्महत्या
  • chhindwara news
  • अमरवाड़ा न्यूज
  • पटवारी ने लगाई फांसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब