छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में मिला प्रेस फोटोग्राफर का शव, मचा हड़कंप
Madhav Singh | Oct 24, 2024, 08:55 IST
press photographar chindwara
छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेस फोटोग्राफर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्रेस फोटोग्राफर का शव मिला। बताया गया है कि मृतक राजकुमार सोनी का शव परिसर में रखी एक खराब पड़ी कार में गमछे से लिपटा मिला। शव की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीओपी, टीआई, FSL की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की बारीकि से जांच कर रही है। वहीं एसपी ने मामले के खुलासे के लिए 5 सदस्सीय एसआईटी टीम गठित कर दी है।
मृतक प्रेस फोटोग्राफर राजकुमार सोनी के भाई विजय सोनी ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक के भाई विजय सोनी ने बताया कि उसका भाई राजकुमार इतना अनफिट था कि वह दीवार फांदकर यहां तक नहीं पहुंच सकता था। उन्होंने कहा कि उसके भाई की हत्या की गई है।
सुसाइ़ड : पत्नी और दो बेटियों सहित ट्रेन के सामने कूदा रेलकर्मी, सभी की मौत
पुलिस को घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर मृतक का बैग और बाइक मिली है। घटना स्थल के पास से अज्ञात स्कूटर, बियर की केन, पानी की बॉटल भी मिली है। बताया गया कि राजकुमार सोनी बीती रात करीब 10 बजे तक अपने पत्रकार साथियों के साथ कलेक्ट्रेट में ही बैठा हुआ था। कोतवाली टी आई उमेश गोल्हानी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
![छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेस फोटोग्राफर का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस - dead body of press photographer found in chhindwara collectorate premises-mobile]()
कोटा में फिर एक छात्र ने किया सुसाइड, फांसी के फंदे से लटका मिला शव
घटना की जानकारी देते हुए एसपी मनीष खत्री ने बताया कि फोरेंसिक की टीम को मौके पर बुलाया गया था। घटना स्थल पर किसी भी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। हर एंगल से घटना की जांच की जा रही है। मोबाइल भी बॉडी के साथ मिला है। बताया कि मृतक के कपड़ों से भी छेड़छाड़ नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक टीम की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले की जांच के लिए हमने 5 सदस्यीय एसआईटी टीम गठित कर दी गई है।
हत्या की जताई आशंका
सुसाइ़ड : पत्नी और दो बेटियों सहित ट्रेन के सामने कूदा रेलकर्मी, सभी की मौत
50 मीटर दूर मिला बैग व बाइक
छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेस फोटोग्राफर का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस - dead body of press photographer found in chhindwara collectorate premises-mobile
कोटा में फिर एक छात्र ने किया सुसाइड, फांसी के फंदे से लटका मिला शव
मामले की जांच करेगी एसआईटी टीम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman