मुख्य सचिव वीरा राणा का विदाई पार्टी लेने से इनकार, आज अपने पद से हो रही हैं सेवानिवृत्त
Sandeep Kumar | Sept 30, 2024, 18:07 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-30T180655.729
मुख्य सचिव वीरा राणा ने विदाई पार्टी से लेने से इनकार कर दिया है। अनुराग जैन को मध्य प्रदेश का प्रशासनिक मुखिया यानी चीफ सेक्रेटरी (CS) घोषित कर दिया है। इस पद के लिए तीन नामों की चर्चा लंबे समय से चल रही थी।
मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा आज अपने पद से सेवानिवृत्त हो रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने विदाई पार्टी से लेने से इनकार कर दिया है। अनुराग जैन को मध्य प्रदेश का प्रशासनिक मुखिया यानी चीफ सेक्रेटरी (CS) घोषित कर दिया गया। इस पद के लिए तीन नामों की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। आखिरकार दिल्ली ने अनुराग जैन ( Anurag Jain ) का नाम फिक्स कर दिया। आपको बताते चलें कि वीरा राणा को मुख्य सचिव तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chauhan ) के कार्यकाल में बनाया गया था। संभवत :वीरा राणा ऐसी पहली मुख्य सचिव होंगी जो विदाई पार्टी नहीं लेंगी
ये खबर भी पढ़िए...राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने ली विदाई, वीरा राणा संभाल सकती हैं कुर्सी
मोहन यादव सरकार ने उनके एक्सटेंशन के लिए फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। वीरा राणा 6वीं मुख्य सचिव हैं, जिन्हें एक्सटेंशन मिलने जा रहा है। राणा से पहले शिवराज सरकार ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को दो बार 6-6 महीने का एक्सटेंशन दिया था। बैंस के दूसरे एक्सटेंशन का पीरियड 30 नवंबर को पूरा होने के बाद वीरा राणा को मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
ये खबर भी पढ़िए...New Chief Secretary : अनुराग जैन बने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव, सीएम मोहन यादव की हैं पसंद
वीरा राणा को वरिष्ठता के आधार पर ही चुनाव आयोग की सहमति से मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था और फिर चुनाव उपरांत सरकार ने उन्हें पूर्णकालिक मुख्य सचिव नियुक्त किया। दरअसल, हुआ यूं था कि विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के पश्चात सीएस इकबाल सिंह बैस (CS Iqbal Singh Bais ) के एक्सटेंशन की समय सीमा खत्म हो गई थी। बैस ने मतदान तो करवा दिया था,लेकिन मतगणना नहीं हो सकी थी। इसके बाद वरिष्ठता के आधार पर वीरा राणा का नाम चुनाव आयोग के पास मुख्य सचिव पद के लिए भेजा गया था। चुनाव आयोग ने उनके नाम पर सहमति दे दी थी। इसके बाद राणा के नेतृत्व में ही प्रदेश में मतगणना कराई गई थी।
ये खबर भी पढ़िए...राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने ली विदाई, वीरा राणा संभाल सकती हैं कुर्सी
फरवरी में भेजा था प्रस्ताव
ये खबर भी पढ़िए...New Chief Secretary : अनुराग जैन बने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव, सीएम मोहन यादव की हैं पसंद
पूर्णकालिक मुख्य सचिव
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari