चिकलोद रेंज में टाइगर का 12 दिन पुराना शव मिला, अब STF करेगी जांच
Jitendra Shrivastava | Jul 14, 2024, 23:09 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के औबेदुल्लागंज के चिकलोद रेंज की आशापुरी बीट में रविवार, 15 जुलाई को संदिग्ध हालत में टाइगर का शव मिला। जानकारी मिलते ही टीम सीसीएफ, डीएफओ सहित 150 वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया...
RAISEN. मध्य प्रदेश में बाघों की मौत का सिलसिला नहीं रुक रहा है। एक बाद एक बाघ की मौत की खबर सामने आ रही है। ताजा मामला रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज के चिकलोद रेंज की आशापुरी बीट से सामने आया है। यहां एक टाइगर का संदिग्ध हालत में शव मिला है। जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले की जांच STF करेगी।
जानकारी के अनुसार घटना औबेदुल्लागंज के चिकलोद रेंज की आशापुरी बीट की है। यहां रविवार, 15 जुलाई को संदिग्ध हालत में टाइगर शव मिलने से वन अमले में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही टीम सीसीएफ, डीएफओ सहित 150 वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने टाइगर के शव का पोस्टमार्टम किया।
पोस्टमार्टम के बाद टाइगर का शव 12 दिन पुराना बताया जा रहा है। 12 दिनों तक जिम्मेदार इस मामले से बेखबर रहे। यह कह सकते हैं कि वन अमले की लापरवाही है। बाघ के शिकार की खबरों को लेकर विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद STF को जांच सौंपी है। भोपाल से सटे औबेदुल्लागंज वन मंडल में एक साल में पांच बाघों की मौत चुकी है। आकड़ों के मानें तो 22 जून 2023, 17 अक्टूबर 2023, 16 दिसंबर 2023, 10 मार्च 2024 और 14 जुलाई 2024 को मिलाकर एक साल में पांच बाघों की मौत हो चुकी है।
टाइगर का शव मिलने से वन अमले में हड़कंप
एक साल में पांच बाघों की मौत हो चुकी है
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava