प्रभारी और दागदार अधिकारियों के भरोसे प्रदेश में नगर सरकारें

thesootr Desk | Jun 11, 2025, 20:53 IST
Share
निकायों में प्रभारी अधिकारी
Photograph: (thr sootr)

जमीनी स्तर पर विकास की जिम्मेदारी नगर सरकारों की होती है। लेकिन प्रदेश की इन नगर सरकारों में अधिकारियों का टोटा सा पडा है। प्रदेश भर के नगरीय निकायों में केवल 30 फीसदी निकायों में स्थायी मुख्य नगर पालिका अधिकारी की तैनाती है।

जमीनी स्तर पर विकास की जिम्मेदारी नगर सरकारों की होती है। प्रदेश की इन नगर सरकारों में अधिकारियों का टोटा सा पड़ा है। प्रदेश भर के नगरीय निकायों में केवल 30 फीसदी निकायों में स्थायी मुख्य नगर पालिका अधिकारी की तैनाती है। इस कमी के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे है।
मध्यप्रदेश में छोटी बडी मिलाकर कुल 413 नगरीय निकाय है, लेकिन इनमें से 70 फीसदी निकायों में इस समय या तो प्रभारी सीएमओ तैनात किए गए हैं या फिर पद खाली पड़े हैं। इधर नेताओं और राजनैतिक संगठनों के करीबी कर्मचारी भी अपनी पहुंच के चलते कई जगह प्रभारी सीएमओ बन मलाई खा रहे है।

9 साल से प्रदेश में नहीं हुई सीएमओ पदोन्नति

अधिकारियों की मांग और तैनाती के गणित में इतने अंतर का बड़ा कारण प्रदेश में बीते नौ सालों से नगरीय निकायों में पदोन्नति का न होना भी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में सीएमओ के कुल 413 पदों में से 187 पद जहां सीधी भर्ती के है। 271 पद पदोन्नति से भरे जाने है, लेकिन प्रदेश में 9 सालों से पदोन्नति पर रोक लगी हुई है जिसके कारण इन पदों पर प्रभारी जमे हुए हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

Ladli Behna Awas Yojana: लाड़ली बहना आवास योजना में इन महिलाओं को मिलेंगे 1.20 लाख रुपए

नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने किया घेराव, फ्लाईओवर लोकार्पण पर अड़ी कांग्रेस

अफसरों-नेताओं की मेहरबानी से अयोग्य बने प्रभारी

नगरीय निकायों में कई ऐसे उदाहरण है, जहां सक्षम योग्यता नहीं होने के बाद भी निचले कर्मचारियों को प्रभारी सीएमओ बना दिया गया है। इन कर्मचारियों में कुछ नेताओं के करीबी होते है तो वरिष्ठ अधिकारियों के खास होते है। कई मामलों में तो विवादित और आर्थिक अनियमितताओं में शामिल रहे कर्मचारियों को प्रभारी बनाया गया है।

ग्वालियर संभाग में सबसे अधिक प्रभारी

इस संभाग में कुल 15 नगर पालिका व 42 नगर परिषद है। इनमें से केवल दस नगर पालिकाओं में ही स्थायी सीएमओ की तैनाती है, 6 निकायों में दूसरे जिले के अधिकारी प्रभार में है तो 36 निकायों को प्रभारी सीएमओ संभाल रहे है। दो जगह प्रशासनिक अधिकारी व दो जगह पद रिक्त है।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंस्पेक्टर से प्रमोट हुए 21 DSP नक्सल मोर्चे की संभालेंगे कमान, बारिश से पहले बड़े हमले की तैयारी

MP सरकार की नई योजना : किसानों को दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए मिलेगा ₹1.5 लाख तक की मदद

मलाईदार पदों पर करोडों गबन के आरोपी

स्थायी सीएमओ की कमी का फायदा ऐसे कर्मचारियों को भी मिल रहा है, जो पूर्व में गबन या वित्तीय अनियमितताओं के आरोपी रहे है। इनमें भिंड जिले की गोहद नगर पालिका के प्रभारी सीएमओ सुरेंद्र शर्मा पर 3 करोड के घोटाले को लेकर अक्टूबर 24 मे वित्तीय अनियमितता की एपफआईआर दर्ज है। इसी प्रकार राजस्व उपनिरीक्षक व प्रभारी सीएमओ फूप और रौन नगर परिषद संतोष सिहारे सहित आठ लोगों पर ईओडब्ल्यू द्वारा फर्जी बिल भुगतान को लेकर एफआईआर करवाई जा चुकी है। ऐसे कई उदाहरण प्रदेश में है;

वित्तीय अनियमितता के आरोप तो हटांएगे पदों से

यह कहना है आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास विभाग संकेत भौंडवे का। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सीएमओ की कापफी कमी है, इसलिए कई जगह प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है। जहां भी वित्तीय अनियमितता या अन्य मामलों के आरोपी कर्मचारियों को चार्ज दिया गया है, उन्हें हटाया जाएगा।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧







Tags:
  • नगरीय निकाय
  • सीएमओ
  • अनियमितता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा