क्लर्क ने करोड़ों का किया गबन, रिश्तेदारों के बैंक खातों में भेजे रुपए , अब नौकरी से बर्खास्त

एनपीएस के पैसों में गबन कर अपने रिश्तेदारों के खाते में 7.59 करोड़ रुपए भेजने वाले क्लर्क को बर्खास्त कर दिया गया है। वह अभी भोपल की केंद्रीय जेल में बंद है...

author-image
Shreya Nakade
New Update
क्लर्क नौकरी से बर्खास्त
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नेशनल पेंशन स्कीम के पैसों में गबन करने वाले एक क्लर्क ( clerk nps scam ) को बर्खास्त कर दिया गया। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ( Urban Development and Housing Department ) के कमिश्नर ने सख्त कार्रवाई करते हुए सहायक वर्ग-3 के कर्मचारी रामसिंह रायपुरिया को डिसमिस ( clerk dismiss ) कर दिया है। 

एनपीएस के पैसे परिचितों के खाते में किए ट्रांसफर 

नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय में वर्ग-3 कर्मचारी रामसिंह रायपुरिया ने एनपीएस ( NPS ) की राशि में गड़बड़ी की थी। उसने करीब 7.59 करोड़ रुपए अपने परिचितों के खाते में ट्रांसफर कराए। मामले का खुलासा होने के बाद उसपर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। दिसंबर 2022 में मामला दर्ज हुआ था। डेढ़ साल से आरोपी जेल में बंद है। 

ये खबर भी पढ़िए...

RGPV SCAM : करोड़ों के गबन में पुलिस ने गठित की 6 सदस्यीय SIT

सेवा से बर्खास्त 

एनपीएस के पैसों में गबन करने वाले आरोपी के खिलाफ अब नगरीय विकास एवं आवास विभाग के कमिश्नर ने भी एक्शन लिया है। कमिश्नर भरत यादव ने उसे सेवा से बर्खास्त करने का फैसला सुनाया है। उस पर लगे आरोप सही साबित होने के बाद विभाग की तरफ से यह कार्रवाई की गई। 

ये खबर भी पढ़िए...

अब कर्मचारियों को भी होगी NPS कटौती की पूरी जानकारी, 5 लाख कर्मचारियों की पासबुक मेंटेन की जाएगी

नकली हस्ताक्षर कर किया गबन 

रामसिंह रामपुरिया ने एनपीएस की राशि में गबन करने के लिए 33 फर्जी पत्र बनाए। इन पत्रों पर तत्कालीन संयुक्त संचालक और अपर संचालक अनिल कुमार गोंडा की नकली साइन करी। ऐसा करके आरोपी ने कुल 7 करोड़ 59 लाख 51 हजार का गबन किया। यह पैसे उसने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के खाते में डाले। 

ये खबर भी पढ़िए...

रिटायरमेंट पर मिल सकेगा ज्यादा पैसा, NPS की नई योजना में मिलेंगे कई विकल्प

NPS रामसिंह रायपुरिया clerk dismiss clerk nps scam एनपीएस के पैसों में गबन