भोपाल से सीएम मोहन यादव का ऐलान, रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट 62 साल, गेहूं खरीदी 28 मई तक
Sandeep Kumar | May 20, 2026, 19:18 IST
CM Mohan Yadav
भोपाल में CM डॉ मोहन यादव ने रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट 62 साल की की घोषणा की। बरी हुए GRS की नौकरी में वापसी और आर्थिक मदद भी घोषित की गई। CM ने अवकाश नीति और गेहूं खरीदी को लेकर घोषणाएं कीं।
भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित रोजगार सहायकों के सम्मेलन में CM डॉ मोहन यादव ने कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। बिना मांगे आपकी तरफ ध्यान दिया जा रहा है। काम का टारगेट मिलेगा और चिंता सरकार करेगी। पारिश्रमिक 9 हजार से बढ़ाकर 18 हजार किया गया। पंचायत सचिव के रिक्त पदों और आयु सीमा पर बैठक होगी। अनुकंपा के मामलों में भी ठोस निर्णय लिया जाएगा।
सीएम मोहन यादव ने घोषणा की कि रोजगार सहायकों (GRS) की रिटायरमेंट उम्र अब 62 साल होगी। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से सरकार सभी क्षेत्रों में काम कर रही है। रोजगार सहायकों को सरकार की पूरी सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिया गया।
![CM Mohan Yadav]()
CM ने कहा कि किसी रोजगार सहायक पर यदि आपराधिक प्रकरण बन जाता है और बाद में वह निर्दोष सिद्ध होता है, तो उसे पुनः नौकरी में लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब कोई अपराध नहीं किया तो नौकरी से बाहर क्यों किया जाए। यह निर्णय रोजगार सहायकों की सुरक्षा और सम्मान के लिए लिया गया है।
![CM Mohan Yadav]()
मुख्यमंत्री ने मातृत्व अवकाश, प्रसूति अवकाश, ऐच्छिक अवकाश और पुरुष ग्राम रोजगार सहायकों को 15 दिन का पितृत्व अवकाश देने की घोषणा की। यह बदलाव रोजगार सहायकों की व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी में संतुलन सुनिश्चित करेगा।
CM ने बताया कि हाल ही में दो रोजगार सहायकों हुरजी मेड़ा और लखन कमोदिया की असमय मृत्यु हुई। उनके परिवारों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। गंभीर रूप से घायल रोजगार सहायकों को एक लाख और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए मदद मिलेगी।
सीएम ने कहा अगली बार सरकार के माध्यम से कई काम होंगे। अभी गेहूं खरीदी चल रही है। घोषणा की थी कि 23 मई तक गेहूं खरीदी होगी। पूरे देश में सबसे ज्यादा गेहूं मध्य प्रदेश सरकार ने खरीदा। पिछले साल 75 लाख मीट्रिक टन खरीदा गया था। इस बार 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जाएगा। स्लॉट बुकिंग वाले किसानों का गेहूं 28 मई तक खरीदा जाएगा।
![CM Mohan Yadav]()
CM ने कहा कि रोजगार सहायकों के बिना पंचायत काम नहीं कर सकती। उन्होंने रोजगार सहायकों की भूमिका की तुलना हनुमान जी से की और कहा कि ये ग्रामीण विकास, गरीब महिलाओं, किसानों और युवाओं के जीवन सुधार में सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं। डिजिटल इंडिया और ग्रामीण विकास के सपनों को पूरा करने में रोजगार सहायकों की अहम भूमिका है।
मध्य प्रदेश में पहले ग्रामीण रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट उम्र 60 साल थी। इसे बढ़ाकर 62 साल कर दिया गया। राज्य सरकार ने रोजगार सहायकों के हित में यह बड़ा फैसला लिया।
एमपी कैबिनेट: कर्मचारियों के लिए DA में 3% बढ़ोतरी, ओबीसी युवाओं के लिए शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना को मंजूरी
रतलाम में एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, कानून व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
एमपी में तबादला नीति 2026 लागू, मंत्रियों और कलेक्टरों के हाथ में कमान! जानें ट्रांसफर के नए नियम
एमपी में मिडिल स्कूल शिक्षक के लिए अंग्रेजी जरूरी, ग्वालियर हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
सीएम मोहन यादव ने घोषणा की कि रोजगार सहायकों (GRS) की रिटायरमेंट उम्र अब 62 साल होगी। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से सरकार सभी क्षेत्रों में काम कर रही है। रोजगार सहायकों को सरकार की पूरी सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिया गया।
CM Mohan Yadav
बरी हुए GRS की नौकरी में वापसी
CM Mohan Yadav
अवकाश नीति में बदलाव
आर्थिक सहायता की घोषणा
गेहूं खरीदी का अपडेट
CM Mohan Yadav
रोजगार सहायक हनुमान जी जैसे : सीएम
पहले क्या थी सेवानिवृत्ति की आयु
FAQ
- एमपी में रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट उम्र कितनी होगी?
CM मोहन यादव के अनुसार रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट उम्र अब 62 साल होगी - रोजगार सहायकों को कौन-कौन से अवकाश मिलेंगे?
रोजगार सहायकों को मातृत्व, प्रसूति, ऐच्छिक अवकाश और पुरुष GRS को 15 दिन पितृत्व अवकाश मिलेगा।
ये भी पढ़ें...
रतलाम में एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, कानून व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
एमपी में तबादला नीति 2026 लागू, मंत्रियों और कलेक्टरों के हाथ में कमान! जानें ट्रांसफर के नए नियम
एमपी में मिडिल स्कूल शिक्षक के लिए अंग्रेजी जरूरी, ग्वालियर हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari