सीएम मोहन यादव रविवार को इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Sanjay Gupta | May 10, 2025, 21:11 IST
Share
cm mohan yadav indore visit
Photograph: (the sootr)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 मई को इंदौर आएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वह सुबह पौने ग्यारह बजे इंदौर पहुंचेंगे और सीधे रेसीडेंसी में ज्यूडिशियरी कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम का दिनभर कार्यक्रम निर्धारित है।

INDORE. मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव रविवार 11 मई को इंदौर आ रहे हैं। सीएम दिन भर विविध कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ.यादव रविवार सुबह पौने ग्यारह बजे इंदौर आएंगे। वह सीधे रेसीडेंसी पहुंचेंगे तथा ज्यूडिशियरी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दिन भर इस तरह होंगे कार्यक्रम

रेसीडेंसी में आयोजन के बाद वह दशहरा मैदान पहुंचकर महापौर मेगा रोजगार मेले में शामिल होंगे। इसके बाद सिरपुर पहुंचकर स्वामी विवेकानंदजी की मूर्ति स्थापना के लिए रामसर साइट सिरपुर में भूमिपूजन करेंगे। बाद में कनाड़िया जाएंगे। यहाँ वे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जीर्णोद्धार की गई अहिल्या बावड़ी का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद ब्रिलियेंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सोशल मीडिया संबंधी द चेंजर मेकर कार्यक्रम में भाग लेंगे। इंदौर में रविवार को तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव इस तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा बड़ा गणपति से प्रारंभ होकर गौराकुण्ड, खजूरी बाजार होते हुए राजबाड़ा तक पहुंचेगी। शाम को सीएम भोपाल लौटेंगे।

इस तरह रहेगा कार्यक्रम का समय

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, माननीय कौशल विकास एवं रोजगार विभाग राज्य मंत्री गौतम टेटवाल, माननीय नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, माननीय जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दिनांक 11 मई 2025 को इंदौर शहर में विविध कार्यक्रम होंगे। यह भी पढ़ें... सागर का ढाना बना था पाकिस्तानी सैनिकों का अस्थाई ठिकाना, मरने वालों को यहीं दफनाया

कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 मई रविवार को इन्दौर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के माध्यम से कार्यक्रमों की तैयारियां की गई हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने शनिवार को अधिकारियों के दल के साथ कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचकर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयुक्त नगर निगम शिवम वर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने रेसीडेंसी कोठी, दशहरा मैदान, सिरपुर और कनाडिया पहुंचकर तैयारियों का अवलोकन किया। यह भी पढ़ें... भारत-पाक सीजफायर पर बोले सीएम मोहन यादव- सेनाओं को मिली छूट से पाक घुटनों पर

कनाडिया में 300 साल पुरानी बावड़ी

7fd191f1-ba2
7fd191f1-ba2


जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कनाड़िया में स्थित माँ देवी अहिल्या बाई होलकर द्वारा निर्मित 300 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया गया है। इंदौर विकास प्राधिकरण की इस परियोजना पर लगभग एक करोड़ रुपए की लागत आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 मई को इस ऐतिहासिक बावड़ी का लोकार्पण करेंगे। यह कार्य जल संसाधन तुलसीराम सिलावट की पहल पर हुआ है।

स्वामी विवेकानंद जी की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी

मुख्यमंत्री सिरपुर स्थित देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद जी की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिये भूमिपूजन करेंगे। महापुरुषों के जीवन दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम द्वारा एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया यह भव्य प्रतिमा स्वामी जी की शिक्षाओं और दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी। यह भी पढ़ें... MP के 13 विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, मोहन सरकार का आदेश जारी

प्रतिमा की विशेषताएं

  1. ऊंचाई: स्वयं प्रतिमा की ऊंचाई 39.6 फीट, संरचनात्मक आधार सहित कुल ऊंचाई लगभग 52 फीट
  2. वजन: लगभग 14 टन
  3. निर्माण सामग्री: विभिन्न धातुओं का मिश्रण - जलवायु प्रतिरोधी और दीर्घकालिक स्थायित्व के लिए उपयुक्त
  4. विशेष मान्यता: वर्तमान में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा (35 फीट) कर्नाटक के उडुपी में स्थित है - इंदौर की प्रतिमा इससे बड़ी होगी
  5. इस प्रतिमा का निर्माण मूर्तिकार नरेश कुमावत द्वारा किया जाएगा।

मेले में 10 हजार से अधिक युवाओं को दिया जाएगा रोजगार

मुख्यमंत्री 11 मई को दशहरा मैदान में आयोजित महापौर मेगा रोजगार मेला का उदघाटन करेंगे। महपौर पुष्पमित्र भार्गव की पहल पर आयोजित इस रोजगार मेले में 100 से अधिक कम्पनियों द्वारा 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर दिया जाएगा। मेले में 100 से अधिक प्रमुख कंपनियाँ करेंगी भागीदारी, जिनमें शामिल हैं पेटीएम, टॉरस प्राइवेट लिमिटेड, पटेल मोटर्स, एयरटेल, ज़ोमेटो, सोनी इंडिया, नीयट लिमिटेड, डॉ. रेड्डी ग्रुप सहित अन्य आईटी, रिटेल, ई-कॉमर्स, फार्मा, कंसल्टेंसी, फिनटेक, सेल्स, मार्केटिंग, अकाउंटिंग और फाइनेंस क्षेत्र की कंपनियां। यह भी पढ़ें... ताप्ती-बेसिन परियोजना में बड़ा समझौता: एमपी-महाराष्ट्र की 4 लाख हेक्टेयर जमीन को मिलेगा पानी

रोजगार के 10,000+ अवसर

कंपनियाँ युवाओं की योग्यता के आधार पर ऑन-द-स्पॉट चयन की प्रक्रिया अपनाएंगी। विशेषज्ञों द्वारा सीवी लेखन, इंटरव्यू टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

पात्रता और आवश्यक दस्तावेज

उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज़ साथ लाने होंगे...
  • बायोडाटा
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी आदि)
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र (10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर)
  • कुछ कंपनियाँ विशेष योग्यता या अनुभव की माँग कर सकती हैं
  • बेसिक कम्युनिकेशन स्किल्स और टेक्निकल स्किल्स अनिवार्य हो सकते हैं
  • आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम सीमा कंपनियों के अनुसार 30-35 वर्ष
सीएम मोहन यादव | आकांक्षी युवा | आकांक्षी युवा मध्यप्रदेश

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर
  • Indore
  • आकांक्षी युवा
  • आकांक्षी युवा मध्यप्रदेश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि