छिंदवाड़ा के बयान पर जीतू पटवारी ने सीएम को घेरा, आखिर क्या बोल गए थे डॉ मोहन यादव
CHAKRESH | Apr 03, 2024, 12:53 IST
Cm dr mohan yadav chhindwara Statement jitu patwari
भारतीय जनता पार्टी इन दिनों कांग्रेसियों को बीजेपी ज्वाइन कराने के अभियान पर निकली हुई है। इसी अभियान के तहत पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव छिंदवाड़ा के दौरे पर थे, तभी...
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के एक बयान को लेकर कांग्रेस ने उनको घेरना शुरू कर दिया है। मामला छिंदवाड़ा का है, जहां एक व्यक्ति मुख्यमंत्री से मिलकर अपना कोई काम करने की बात कह रहा था, लेकिन सीएम यादव ने जो जवाब दिया वह चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट कर सीएम को घेरा है।
भारतीय जनता पार्टी इन दिनों कांग्रेसियों को बीजेपी ज्वाइन कराने के अभियान पर निकली हुई है। इसी अभियान के तहत पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव छिंदवाड़ा के दौरे पर थे। यह उनकी और बीजेपी की सफलता रही कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ में कई दिग्गज कांग्रेसियों ने पंजे का साथ छोड़कर कमल का दामन थाम लिया। दल-बदल की हालत यह रही कि कमलनाथ के कई करीबी नेताओं के साथ ही छिंदवाड़ा महापौर भी अपने दल- बल के साथ भाजपाई हो लिए। इसी दौरान जनसंपर्क करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से एक व्यक्ति मिला और उसने अपना काम करने का आग्रह किया, लेकिन डॉ मोहन यादव ने यह कहते हुए उसका काम करने से इनकार कर दिया कि छिंदवाड़ा में ना तो सांसद हमारा है और ना ही विधायक… फिर हम किस बात का काम करें? उन्होंने यह भी जोड़ा कि हमें मौका दीजिए फिर हम आपको देखेंगे…
सीएम डॉ मोहन यादव का यह बयान इन दिनों राजनीतिक हल्कों में चर्चा का विषय बन चुका है। इस बयान को लेकर कांग्रेस भी उनको घेरने लगी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज एक ट्वीट करते हुए लिखा कि “ क्या व्यापार की भाषा में सौदेबाज को दगाबाज भी कहा जाता है? बीजेपी को इस सवाल का जवाब इसलिए देना चाहिए, क्योंकि 'मप्र' में 'मत' के लिए, मंसूबे जाहिर करने वाला चेहरा अब 'मुख्यमंत्री' का है!
• मुख्यमंत्री जी,
• अब जरा यह सोचिए!
• छिंदवाड़ा नहीं, मप्र की जनता,
• सिर्फ आपसे ही जानना चाहती है?
पटवारी ने घटना का वीडियो भी शेयर किया है।
बोले सीएम- यहां तो हमारा कोई नहीं…

कांग्रेस ने घेरा सीएम को
सीएम डॉ मोहन यादव का यह बयान इन दिनों राजनीतिक हल्कों में चर्चा का विषय बन चुका है। इस बयान को लेकर कांग्रेस भी उनको घेरने लगी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज एक ट्वीट करते हुए लिखा कि “ क्या व्यापार की भाषा में सौदेबाज को दगाबाज भी कहा जाता है? बीजेपी को इस सवाल का जवाब इसलिए देना चाहिए, क्योंकि 'मप्र' में 'मत' के लिए, मंसूबे जाहिर करने वाला चेहरा अब 'मुख्यमंत्री' का है!
• मुख्यमंत्री जी,
• अब जरा यह सोचिए!
• छिंदवाड़ा नहीं, मप्र की जनता,
• सिर्फ आपसे ही जानना चाहती है?
पटवारी ने घटना का वीडियो भी शेयर किया है।
क्या व्यापार की भाषा में सौदेबाज को दगाबाज भी कहा जाता है? @BJP4MP को इस सवाल का जवाब इसलिए देना चाहिए, क्योंकि 'मप्र' में 'मत' के लिए, मंसूबे जाहिर करने वाला चेहरा अब 'मुख्यमंत्री' का है!
• मुख्यमंत्री जी,
• अब जरा यह सोचिए!
• छिंदवाड़ा नहीं, मप्र की जनता,
• सिर्फ आपसे ही… pic.twitter.com/ufrEtYTaG8
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) April 3, 2024
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari