सीएम मोहन यादव ने भी लिया इंदौर मेट्रो का आनंद, बोले मेट्रोपोलिटन बनने के बाद और सौगातें मिलेंगी
Sanjay Gupta | May 31, 2025, 20:38 IST
CM Dr Mohan Yadav also enjoyed
सीएम ने यात्रा के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि आपरेशन सिंदूर के बाद प्रदेश में अलग माहौल बना हुआ है। पाकिस्तान की तो नाक कट गई, लेकिन हमारे लिए गौरवशाली समय आया है।
MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां अहिल्या की 300वीं जयंती पर 31 मई शनिवार को भोपाल से इंदौर मेट्रो का वर्चुअल उद्घाटन किया। शाम को सीएम मोहन यादव का इंदौर आने का कोई कार्यक्रम नहीं था। फिर भी वह इस खास मौके पर इंदौर पहुंचे। सीधे मेट्रो स्टेशन जाकर उन्होंने मेट्रो की यात्रा का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, सभी विधायक, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रवण चावड़ा और अन्य नेता मौजूद थे।
![0839782d-045]()
सीएम ने यात्रा के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि आपरेशन सिंदूर के बाद प्रदेश में अलग माहौल बना हुआ है। पाकिस्तान की तो नाक कट गई, लेकिन हमारे लिए गौरवशाली समय आया है। मां अहिल्या के जन्मदिवस पर ऐसी सौगात मिली है। मेट्रो परियोजना इंदौर के बाकी हिस्सों को भी कवर करेगी और फिर उज्जैन की और भी चलेगी। मेट्रोपोलिटन सिटी बन रही है, इसका लाभ मां अहिल्या की नगरी से बाबा महाकाल की नगरी तक सभी को सभी सेक्टर में लाभ मिलेगा। ऐसी सौगातें और मिलती रहेंगी। मेट्रो की सौगात ने इंदौर को चार चांद लगा दिए हैं।
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई के त्रिशताब्दी समारोह पर महिलाएं उतरी सड़क पर, वाहन चालकों को दी जरूरी सीख
सीएम ने कहा कि उज्जैन तक भी मेट्रो को ले जाएंगे। क्या यह सिंहस्थ के पहले हो सकेगा। इस पर सीएम ने कहा कि सिहंस्थ सामने जरूरी है लेकिन परियोजना का यह लंबा काम है, हमारी कोशिश है कि इस पर तेजी से काम हो। उम्मीद करें कि आगे-पीछे हो जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए... PM नरेंद्र मोदी ने दबाया बटन और मां अहिल्या की नगरी इंदौर में चल पड़ी METRO
पीएम नरेंद्र मोदी ने भोपाल से वर्चुअल उद्घाटन किया और दोपहर 12.09 बजे उनके रिमोट दबाते ही मां देवी अहिल्याबाई होलकर टर्मिनल से मेट्रो रवाना हुई। मेट्रो 11 मिनट का सफर कर 12.20 बजे वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन पहुंची। पहले टर्मिनल का नाम मां अहिल्या के नाम पर है इसके बाद अन्य वीरंगना के नाम पर मेट्रो महारानी लक्ष्मीबाई स्टेशन, रानी अवंती बाई लोधी स्टेशन, रानी दुर्गावती स्टेशन और वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन हैं। 6 किलोमीटर का यह यलो लाइन का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है। मंत्री विजयवर्गीय दीवाली तक इसे रेडिसन चौराहे तक चलाने की बात कह रहे हैं, वह अधिकारी इसे जनवरी 2026 तक की बात कह रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए... पीएम मोदी का भोपाल दौरा: PM का कड़ा संदेश, बोले-हम गोली का जवाब गोले से देंगे
ये खबर भी पढ़िए... पीएम मोदी की मलखंबा पगड़ी में छुपा था ये संदेश, जाने देशभर में है किन पगड़ियों का चलन
पहले सप्ताह मेट्रो का सफर बिलकुल मुफ्त रहेगा। दो स्टेशनों के बीच का किराया 20 रुपए रखा गया है। जबकि दो से ज्यादा स्टेशन होने पर 30 रुपए किराया देना होगा। मेट्रो सुबह 8 से रात 8 बजे तक चलेगी। इसके बाद अगले सप्ताह से टिकट कीमत में 75 फीसदी और फिर 50 फीसदी की रियायत रहेगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
0839782d-045
सीएम बोले मेट्रो का आनंद लिया, और सौगातें मिलेगी
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई के त्रिशताब्दी समारोह पर महिलाएं उतरी सड़क पर, वाहन चालकों को दी जरूरी सीख
सिहंस्थ के पहले क्या आएगी मेट्रो
ये खबर भी पढ़िए... PM नरेंद्र मोदी ने दबाया बटन और मां अहिल्या की नगरी इंदौर में चल पड़ी METRO
पीएम ने दोपहर 12.09 बजे ने दबाया था रिमोट
ये खबर भी पढ़िए... पीएम मोदी का भोपाल दौरा: PM का कड़ा संदेश, बोले-हम गोली का जवाब गोले से देंगे
ये खबर भी पढ़िए... पीएम मोदी की मलखंबा पगड़ी में छुपा था ये संदेश, जाने देशभर में है किन पगड़ियों का चलन
पहला सप्ताह मुफ्त सफर
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA