सीएम डॉ. मोहन यादव के पहले आदेश ऊंची आवाज पर रोक का ही नहीं हो रहा पालन, हाईकोर्ट में लगी याचिका, सभी को नोटिस जारी

Sanjay Gupta | Aug 30, 2024, 15:41 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-30T152210.061
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-30T152210.061

याचिकाकर्ता शैलेष उर्ध्वरेषे ने यह याचिका दायर की है। उनकी ओर से अधिवक्ता प्रत्युष मिश्रा द्वारा पक्ष रखा गया। बताया गया कि तिलक नगर क्षेत्र में धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर व आयोजनों के चलते तेज आवाज आती है।

INDORE. सीएम पद संभालने के बाद डॉ. मोहन यादव ( Dr. Mohan Yadav ) ने पहला आदेश लाउडस्पीकर ( loudspeaker ) की ऊंची आवाज पर नियंत्रण के लिए किया था, लेकिन इसके बाद भी तेज आवाज जारी है। इसे लेकर अब हाईकोर्ट इंदौर में एक व्यक्ति ने याचिका लगाया है, जिसमें सभी पक्षकारों से हलफनामा मांगा गया है। मामला तिलकनगर के धर्मस्थलों से जुड़ा हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव के आदेश का दिखा असर, ग्वालियर में मस्जिद-मंदिर से हटे लाउड स्पीकर

यह है मामला

याचिकाकर्ता शैलेष उर्ध्वरेषे ने यह याचिका दायर की है। उनकी ओर से अधिवक्ता प्रत्युष मिश्रा द्वारा पक्ष रखा गया। बताया गया कि तिलक नगर क्षेत्र में धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर व आयोजनों के चलते तेज आवाज आती है। यह खासकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। राजेंद्र वर्मा बनाम मप्र के केस में भी ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रण के आदेश जारी हुए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...शपथ के 4 घंटे बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का पहला फैसला, रात 10 से सुबह 6 बजे तक नहीं बजेंगे लाउड स्पीकर

हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

हाईकोर्ट ने इस मामले में सभी पक्षकारों से हलफनामा मांगा है कि वह तेज आवाज को लेकर क्या कदम उठा रहे हैं। साथ ही ध्वनि प्रदूषण ( विनियमन और नियंत्रण ) नियम 2000 के पालन को लेकर क्या किया जा रहा है। हाईकोर्ट ने राज्य शासन को भी ध्वनि प्रदूषण को लेकर उठाए जा रहे कदमों का विवरण मांगा है।

इन सभी पक्षकारों से मांगा जवाब

इस केस में याचिकाकर्ता ने प्रमुख सचिव गृह, पुलिस आयुक्त, संभागायुक्त, डीसीपी जोन टू, एसीपी खजराना, टीआई तिलक नगर, जैन दिवाकर सम्यक साधना भवन, श्री तिलकेश्वर पार्श्वनाथ, राजेंद्र सूरी जैन इन सभी को पक्षकार बनाया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • Dr. Mohan Yadav
  • एमपी लाउड स्पीकर
  • अधिवक्ता प्रत्युष मिश्रा
  • जैन मंदिर को नोटिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं