मध्‍य प्रदेश में MSP पर होगी सोयाबीन की खरीदी, सीएम मोहन यादव ने जताया केंद्र सरकार का आभार

Vikram Jain | Sept 11, 2024, 16:09 IST
Share
CM Mohan expressed gratitude to the Central Govt regarding the MSP proposal
CM Mohan expressed gratitude to the Central Govt regarding the MSP proposal

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्‍य प्रदेश के सोयाबीन किसानों को बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार ने एमपी में सोयाबीन की खरीदी एमएसपी पर करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सोयाबीन किसानों के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश में अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) पर सोयाबीन की खरीदी की जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सोयाबीन की फसल की खरीद की अनुमति दे दी है। केंद्र के फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

शिवराज सिंह ने किसानों को दिया तोहफा

एमपी की डॉ. मोहन यादव सरकार ने मंगलवार को यह प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में पास होने के बाद केंद्र सरकार के पास भेजा गया था। केंद्र सरकार ने बुधवार को 4 हजार 892 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के अनुरोध को स्वीकार कर MSP पर सोयाबीन की खरीदी की अनुमति दे दी गई है।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

सीएम मोहन यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार के इस बड़े फैसले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर आभार जताया है। सीएम मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा किसानों की चिंता की है। मध्य प्रदेश की सरकार किसान कल्याण के लिए संकल्पित है। आगे कहा कि मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सोयाबीन की खरीदी की जाएगी। किसानों के हित में लिए गए इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।

यह खबर भी पढ़ें...अयोध्या, काशी-मथुरा समेत 11 स्थलों की फ्री यात्रा की करें तैयारी, 14 सितंबर से शुरू होगी तीर्थ दर्शन ट्रेन, जानें पूरी डिटेल

बता दें कि मध्य प्रदेश में किसान सोयाबीन की फसल 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल खरीदने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस भी इस मांग को लेकर किसान न्याय यात्रा निकाल रही है। अब केंद्र से अनुमति मिलने के बाद सरकार ने 4 हजार 892 प्रति क्विंटल सोयाबीन खरीद को मंजूरी दे दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य
  • minimum support price
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • मोहन सरकार एमएसपी प्रस्ताव
  • सीएम मोहन ने केंद्र सरकार का आभार जताया
  • एमसपी पर सोयाबीन की खरीदी
  • purchase of soybean on MSP
  • सीएम मोहन ने जताया आभार
  • मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा