शराबबंदी के बाद सीएम मोहन यादव का पहला धार्मिक दौरा, पीताम्बरा माई के दर्शन करेंगे

Sourabh Bhatnagar | Apr 04, 2025, 09:04 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार (आज) को दतिया, अशोकनगर और नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। उनके दिनभर के कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 4 अप्रैल 2025 को दतिया, अशोकनगर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे। उनका दिनभर का कार्यक्रम बहुत ही व्यस्त रहेगा। सुबह 9.15 बजे मुख्यमंत्री भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे और फिर हेलीकाॅप्टर से दतिया के लिए रवाना होंगे। दतिया में श्री पीताम्बरा पीठ में दर्शन और पूजन के बाद, वह स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद, मुख्यमंत्री अशोकनगर के आनंदपुर ट्रस्ट में भी एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर में ग्वालियर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

शराबबंदी के बाद सीएम मोहन का पहला धार्मिक दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दतिया स्थित पीताम्बरा माई के दर्शन करेंगे। यह धार्मिक स्थल पर शराबबंदी के बाद उनका पहला दौरा होगा। 24 जनवरी को महेश्वर में हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 19 धार्मिक नगरों और ग्राम पंचायतों में शराबबंदी लागू करने के फैसले को मंजूरी दी थी। इसके बाद, 1 अप्रैल से इन सभी धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी लागू हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नशामुक्ति के लिए उठाए गए इस कदम के लिए प्रदेशवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया था।

ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

  • सुबह 9.15 - 9.30 बजे: मुख्यमंत्री स्टेट हैंगर, भोपाल पहुंचेंगे (कार से)।
  • सुबह 9.35 - 10.45 बजे: स्टेट हैंगर, भोपाल से हेलिपैड दतिया (तहसील दतिया), जिला दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे (हेलीकाॅप्टर से)।
  • सुबह 10.50 - 11.00 बजे: संत निवास पहुंचेंगे और श्री पीताम्बरा पीठ में दर्शन व पूजन करेंगे।
  • सुबह 11.30 - 11.40 बजे: स्टेडियम में आगमन होगा (कार से)।
  • दोपहर 11.45 - 12.30 बजे: मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • दोपहर 12.40 - 1.10 बजे: हेलिपैड दतिया से हेलिपैड आनंदपुर ट्रस्ट प्रांगण, तहसील ईशागढ़ (तहसील चंदेरी), जिला अशोकनगर के लिए प्रस्थान करेंगे (हेलीकाॅप्टर से)।
  • दोपहर 1.10 बजे: स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • दोपहर 2.00 - 2.45 बजे: हेलिपैड आनंदपुर ट्रस्ट प्रांगण से एयरपोर्ट ग्वालियर, जिला ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे (हेलीकाॅप्टर से)।
  • दोपहर 2.50 - 3.30 बजे: एयरपोर्ट ग्वालियर से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे (वायुयान से)।
  • शाम: मुख्यमंत्री नई दिल्ली में एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • नई दिल्ली
  • दतिया
  • दतिया न्यूज
  • मां पीतांबरा पीठ दतिया
  • पीताम्बरा पीठ
  • CM मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
रोटी मेकर खरीदी में 2 करोड़ का खेल, अफसरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ वेतनवृद्धि रोकी, रिटायरमेंट के बाद पूरा भुगतान भी कर दिया

By VINAY VERMA

रोटी मेकर खरीदी में 2 करोड़ का खेल, अफसरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ वेतनवृद्धि रोकी, रिटायरमेंट के बाद पूरा भुगतान भी कर दिया
राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइन: सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी प्रशासक की कुर्सी

By Ashish Bhardwaj

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइन: सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी प्रशासक की कुर्सी
MP के सरकारी स्कूलों में ड्रॉपआउट रोकने का प्लान अटका! मॉनिटरिंग ऐसी होगी तो परफॉर्मेंस कब सुधरेगी?

By Atul Dwivedi

MP के सरकारी स्कूलों में ड्रॉपआउट रोकने का प्लान अटका! मॉनिटरिंग ऐसी होगी तो परफॉर्मेंस कब सुधरेगी?
अनुकंपा नौकरी में अब नई शैक्षणिक शर्त, अब सीधी भर्ती की योग्यता जरूरी, 14 सितंबर से लागू हुआ नया नियम

By VINAY VERMA

अनुकंपा नौकरी में अब नई शैक्षणिक शर्त, अब सीधी भर्ती की योग्यता जरूरी, 14 सितंबर से लागू हुआ नया नियम
1812 पद, हजारों युवाओं को मौका, 1 अक्टूबर से आवेदन, 21 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म, अधिकतम छूट 45 साल तक

By VINAY VERMA

1812 पद, हजारों युवाओं को मौका, 1 अक्टूबर से आवेदन, 21 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म, अधिकतम छूट 45 साल तक
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा अस्पतालों पर छापा, मचा हड़कंप

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा अस्पतालों पर छापा, मचा हड़कंप
जीडीएस भर्ती फर्जीवाड़ा: फर्जी दस्तावेज से नौकरी के 8 आरोपियों को सीबीआई ने किया अरेस्ट

By Sandeep Kumar

जीडीएस भर्ती फर्जीवाड़ा: फर्जी दस्तावेज से नौकरी के 8 आरोपियों को सीबीआई ने किया अरेस्ट