आज अमरवाड़ा जाएंगे CM मोहन यादव, BJP प्रत्याशी का भरवाएंगे नामांकन

Pratibha ranaa | Jun 18, 2024, 09:26 IST
Share
cm mohan yadav
cm mohan yadav

मध्‍य प्रदेश में उप चुनाव के लिए 14 जून से नाम निर्देशन पत्र भरे जाए रहे हैं। 24 जून नाम निर्देशन भरने की अंतिम तारीख है। वहीं 26 जून नाम वापसी की अंतिम तारीख रहेगी। 10 जुलाई 2024 को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होगी।

सीएम मोहन यादव आज ( 18 जून ) को अमरवाड़ा दौरे पर हैं। यहां वे उपचुनाव में भाजपा कैंडिडेट कमलेश शाह का नामांकन दाखिल कराएंगे। इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...

  • सुबह 9.30 बजे शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट स्कूल पहुंचकर राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम स्कूल चले हम अभियान में शामिल होंगे।
  • सुबह 11 बजे समत्व भवन से वीसी द्वारा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्धघाटन करेंगे।
  • सुबह 11.50 बजे भोपाल से अमरवाड़ा (छिंदवाड़ा) पहुंचेंगे। दोपहर 12.55 बजे अमरवाड़ा के ग्राम चनेरी में जनपद अध्यक्ष स्व. निलेश कंगाली के निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
  • दोपहर 1.15 बजे अमरवाड़ा स्टेडियम ग्राउंड में बीजेपी प्रत्याशी कमलेश प्रताप शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे।
  • दोपहर 4.15 बजे अमरवाड़ा से भोपाल पहुंचेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...आज आएंगे पीएम किसान योजना के 2000 रुपए, मोदी वाराणसी से दबाएंगे बटन

कमलेश शाह की नामांकन रैली में होंगे शामिल

बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह 18 जून को दोपहर 11 बजे अमरवाड़ा में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, छिन्दवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल, पीएचई मंत्री संपतिया उईके, वन मंत्री विजय शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव नामांकन रैली और आमसभा को संबोधित करेंगे।

10 जुलाई को होगी वोटिंग

बता दें, भारत निर्वाचन आयोग ने छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में होने वाले उप चुनाव के लिए 17 जून को तारीख की घोषणा कर दी है। उप चुनाव के लिए 14 जून से नाम निर्देशन पत्र भरे जा रहे हैं। 24 जून नाम निर्देशन भरने की अंतिम तारीख है।

10 जुलाई 2024 को वोटिंग होगी और 13 जुलाई को मतगणना होगी। छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने 29 मार्च को बीजेपी जॉइन की थी।

ये खबर भी पढ़िए...रामलला Live : निर्जला एकादशी पर कीजिए रामलला की श्रृंगार आरती के दर्शन

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • cm mohan yadav amarwada Visit
  • आज अमरवाड़ा में मोहन यादव
  • बीजेपी कैंडिडेट कमलेश शाह
  • कमलेश शाह की नामांकन रैली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा