जीएडी पर भड़के सीएम मोहन यादव, पूछा- खाली पदों का हिसाब अब तक क्यों नहीं तैयार? कितनी होगी भर्ती?

Sanjay Gupta | Sept 24, 2026, 11:47 IST
Share
cm mohan yadav angry
cm mohan yadav angry

सीएम डॉ. मोहन यादव ढाई लाख सरकारी पदों की भर्ती की बात कह चुके हैं। लेकिन इस काम में हो रही देरी पर सीएम सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) पर भड़क गए। अभी तक रिक्त पदों की जानकारी नहीं बनी है।

मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2027 को युवा साल घोषित किया है। Leader of the Opposition of Lok Sabha राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद सरकार भर्तियों को लेकर और सक्रिय हो गई है। इसके बाद सरकार का फोकस सरकारी भर्तियों पर भी बढ़ गया है।

हाल ही में प्रदेश में 85 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को प्रमोशन मिला है। प्रमोशन के बाद कई पद खाली हुए हैं। अब इन पदों पर भर्ती की तैयारी होनी है।

लेकिन अभी तक विभागों ने खाली पदों का पूरा आंकड़ा तैयार नहीं किया है। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जब इस मामले की समीक्षा की तो अधूरी तैयारियों को लेकर नाराजगी जताई।

इस तरह नाराज हुए सीएम

सीएम मोहन यादव ने मप्र जीएडी के एसीएस शिवशेखर शुक्ला के साथ बैठक की। बैठक में कई जरूरी जानकारियां सामने नहीं आ सकीं।

सीएम ने पूछा कि पदोन्नति के बाद विभागवार कितने पद खाली हुए हैं। किस विभाग में कितने कर्मचारियों को प्रमोशन मिला और कितने पद रिक्त हुए हैं। इसकी पूरी जानकारी बैठक में नहीं मिल पाई।

इसके बाद सीएम ने सीधी भर्ती के लिए खाली पदों का आंकड़ा मांगा। उन्होंने पूछा कि पदोन्नति के बाद खाली हुए पदों पर कितनी भर्ती की जाएगी। साल 2027 और 2028 में कितने पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसकी जानकारी भी विभाग तैयार नहीं कर पाया था।

इसके अलावा विभागीय जांच के लिए ऑनलाइन सिस्टम बनाने की योजना पर भी सीएम ने जानकारी मांगी। इस पर भी बैठक में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।

दिसंबर में निकलनी हैं भर्तियां

हर साल दिसंबर में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) भर्ती परीक्षाओं के विज्ञापन जारी करता है। इनमें राज्य सेवा परीक्षा भी शामिल होती है। इसके लिए 30 से ज्यादा विभाग अपने खाली पदों की जानकारी आयोग को भेजते हैं।

पिछले तीन साल से राज्य सेवा परीक्षा में पदों की संख्या 200 से कम रही है। साल 2024 में सिर्फ 110 पदों पर भर्ती निकली थी। साल 2025 में यह संख्या 158 रही। वहीं साल 2026 के लिए 156 पदों पर भर्ती निकाली गई थी।

ये खबरें भी पढ़ें...

देवास दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि करेंगे जारी

आयुष डॉक्टर्स का स्टाइपेंड बढ़ाएगी सरकार! सीएम मोहन यादव ने दिए संकेत

राहुल गांधी का मप्र पर बड़ा कदम, सीएम मोहन यादव को लिखा 27 फीसदी पद ओबीसी को दो

एमपी में सस्ते में मिलेगी बिजली, सीएम मोहन का ऐलान-मुरैना प्रोजेक्ट तैयार

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • राहुल गांधी
  • मप्र जीएडी
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • mppsc
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर