लाड़ली बहनों को दिवाली से हर महीने मिलेंगे ₹1500, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Sanjay Gupta | Jun 19, 2025, 13:17 IST
Share
ladli-bahna-yojana news mohan yadav
ladli-bahna-yojana news mohan yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में एक महत्वपूर्ण घोषणा की, जिसमें उन्होंने कहा कि 'लाड़ली बहना योजना' के तहत दी जा रही राशि में वृद्धि की जाएगी। दिवाली से योजना के तहत...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर में बड़ी घोषणा की। सीएम ने कहा कि हम लाड़ली बहना को तीन हजार रुपए प्रति माह देने के अपने संकल्प पत्र पर कायम हैं। हमने डंके की चोट पर कहा है और इसे पूरा करेंगे। यह योजना पहले 1000 रुपए प्रति माह से शुरू हुई थी फिर हमने इसे 1250 रुपए किया और रक्षाबंधन पर 250 रुपए अतिरिक्त दिए। अब हम दिवाली से इसे 1500 रुपए प्रति माह करने जा रहे हैं।

साल 2028 तक तीन हजार कर देंगे

सीएम ने यह भी अहम बात कही है कि जो संकल्प पत्र है उसे पांच साल में पूरा करना होता है और हम लाड़ली बहना को भी तीन हजार रुपए देंगे। दिवाली पर किश्त 1500 रुपए प्रति माह करेंगे। इसके बाद साल 2026 में फिर राशि बढ़ाएंगे, साल 2027 में करेंगे और फिर 2028 में भी बढ़ाएंगे।

कांग्रेसी नेता सभी जमानत पर चल रहे

सीएम यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार जवाबदेही से चलती है। अय्याशी कांग्रेस करती है और यह उनका रिकॉर्ड है कि सभी नेता जमानत पर चल रहे हैं। बीजेपी सरकार जनता के लिए काम करती है। वहीं कांग्रेसी पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत के लव जिहाद के लिए फंडिंग के मामले में फरारी पर सीएम ने कहा कि हमारी सरकार में कानून का राज चलता है, कानून तोड़ने वालों से निपटना जानते हैं, चाहे वह डकैत हो या डकैत का बाप हो। हमने प्रशासन से भी कहा है जो जहां मिले उसे पकड़ो, हर हाल में कानून का शासन रहेगा।

बता दें कि सीएम अचानक कार से भोपाल से इंदौर पहुंचे थे। दरअसल उन्हें बड़वानी कार्यक्रम में जाना था लेकिन मौसम के चलते वह इंदौर आए और यहां वर्चुअली पर शामिल हुए। सीएम के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, चिंटू वर्मा व अन्य नेता थे। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

खबर यह भी...लाड़ली बहनों के लिए फिर 4500 करोड़ का कर्ज ले रही एमपी सरकार, डीए का भुगतान भी इसी से होगा

सीएम ने पटवारी को दी नसीहत- मर्यादा से राजनीति करें

सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाओ नहीं तो चोरी होगी, इन्हें पाप लगेगा। यह तो डाके डालते थे, कभी चिंता नहीं की, कांग्रेसी सरला मिश्रा कांड भूल गए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को शर्म आना चाहिए, उन्होंने जिस भाषा से बात की, उन्हें जवाब देना चाहता हूं, राजनीति करना है तो मर्यादा से करना चाहिए। हमने डंके की चोट पर कहा कि लाड़ली बहना को तीन हजार देंगे।



हमारी सरकार के समय दो हजार दाम बढ़े गेंहू के

सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि से लेकर किसानों को बिजली देना, सोलर उर्जा जैस कई प्रयास किए। हमारी सरकार ने औद्योगीकरण विकास दर 25 फीसदी कर किया है, खासकर फूड प्रोसेसिंग ध्यान दिया, जिससे किसानों को उनके उत्पाद का सही दाम मिले। गेंहू पर हमने एमएसपी के साथ बोनस देकर सबसे ज्यादा दाम 2600 रुपए प्रति क्विटंल दिए हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में 55 साल सरकार रही। साल 1956 में 94 रुपए प्रति क्विंटल गेंहू था जब दिग्विजय सिंह की सरकार गई तब 550 का दाम था, 55 साल में केवल 500 रुपए दाम बढ़ाए। वही हमारी 20 साल की सरकार ने दो हजार रुपए प्रति क्विंटल गेंहू के दाम बढ़ाए हैं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना की योजना | मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना | MP में लाड़ली बहना योजना | Ladli Behna Yojna | ladli behna yojna news | ladli behna yojna mp | Mohan Yadav | BJP | MP Government

Tags:
  • लाड़ली बहना योजना
  • MP Government
  • BJP
  • जीतू पटवारी
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • सुदर्शन गुप्ता
  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना की योजना
  • विधायक महेंद्र हार्डिया
  • मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना
  • MP में लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojna
  • किसान सम्मान निधि
  • ladli behna yojna mp
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • ladli behna yojna news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा