सीएम मोहन यादव की कैबिनेट बैठक आज, इन विभागों की करेंगे समीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल
Rohit Sahu | Apr 22, 2025, 08:58 IST
cm mohan yadav cabinet 22 april
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण विभागीय प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा आयुष और चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा करेंगे।
MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 22 अप्रैल 2025 का दिन विभिन्न विभागीय बैठकों और विमोचन कार्यक्रमों में व्यस्त रहने वाला है। सुबह 11.15 बजे सीएम मोहन यादव कैबिनेट बैठक लेंगे। दिन की शुरुआत इंटेलिजेंस और जनसंपर्क विभाग से ब्रीफिंग के साथ होगी, जिसके बाद महाकौशल विज्ञान परिषद् की स्मारिका का विमोचन भी प्रस्तावित है।
सीएम हाउस में शाम 7 बजे अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर विशेष चर्चा आयोजित होगी। इसमें पर्यावरणीय मुद्दों और टिकाऊ विकास के विषयों पर मंथन किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस वैश्विक विषय पर राज्य की भूमिका को लेकर विचार रखेंगे।
यह भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव ने नक्सलियों को दी चेतावनी, कहा 'सरेंडर करो या मारे जाओ'
thesootr links
कैबिनेट बैठक में लिए जाएंगे अहम फैसले
सुबह 11:15 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, जिसमें विभिन्न अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। बैठक से पूर्व कैबिनेट ब्रीफिंग भी की जाएगी। यह बैठक प्रदेश के प्रशासनिक निर्णयों की दिशा तय करेगी। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे आयुष विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। वहीं, दोपहर 3 बजे लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रगति और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इन बैठकों में विभागीय अधिकारियों से वर्तमान योजनाओं की जानकारी ली जाएगी।
शाम को पृथ्वी दिवस पर होगी चर्चा
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
| समय | कार्यक्रम | कहां |
|---|---|---|
| 10:30 AM | ब्रीफिंग - ADG इंटेलिजेंस | |
| 10:40 AM | ब्रीफिंग - आयुक्त जनसंपर्क | |
| 10:50 AM | विमोचन - विज्ञान परिषद् की स्मारिका | |
| 11:00 AM | मंत्रालय आगमन | मंत्रालय |
| 11:15 AM | कैबिनेट ब्रीफिंग | मंत्रालय |
| 11:30 AM | कैबिनेट बैठक | मंत्रालय |
| 12:30 PM | आयुष विभाग की समीक्षा | मंत्रालय |
| 1:30 PM | आम मुलाकात का समय | मंत्रालय |
| 3:00 PM | चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा | मंत्रालय |
| 4:10 PM | सीएम हाउस वापसी | |
| 7:00 PM | चर्चा - अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस |
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari