सीएम मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, आरोपी पकड़ाया, किए कई खुलासे
Amresh Kushwaha | Sept 26, 2026, 07:42 IST
सीएम मोहन यादव को जान से मारने की धमकी
भोपाल में डायल-112 के व्हाट्सएप नंबर पर सीएम मोहन यादव को जान से मारने की धमकी भेजी गई। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- भोपाल में सीएम मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिली है।
- यह धमकी डायल-112 के हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर पर आई थी।
- मैसेज भेजने वाले ने उसे दो बार एडिट किया था।
- बाद में उसने मैसेज डिलीट भी कर दिया।
- पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।
धमकी भरा मैसेज और स्क्रीनशॉट
23 सितंबर की सुबह करीब 11.30 बजे यह मैसेज आया। नंबर था 7869700112, जो डायल-112 का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर है। मैसेज में मुख्यमंत्री के बारे में कई आपत्तिजनक बातें भी लिखी गई थीं। इसमें कहा गया था कि मुख्यमंत्री ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह पाएंगे। भेजने वाले ने बाद में मैसेज में कुछ और बातें जोड़ीं। उसने मैसेज को दो बार एडिट किया। इसके बाद उसने मैसेज को पूरी तरह डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक डायल-112 के कर्मचारियों ने स्क्रीनशॉट ले लिया था। यही स्क्रीनशॉट बाद में सबूत बना।
क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया केस
यह शिकायत क्राइम ब्रांच तक पहुंची। गुरुवार, 24 सितंबर को क्राइम ब्रांच ने धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके साथ ही जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई। पुलिस ने मैसेज के स्क्रीनशॉट को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा।
मुंबई में मिली आरोपी की लोकेशन
तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस को यकीन हो गया कि आरोपी मुंबई में ही मौजूद है। पुलिस ने बिना समय गंवाए मुंबई जाने की तैयारी शुरू कर दी। इस दौरान साइबर सेल की मदद भी ली गई।
पुलिस टीम ने आरोपी को मुंबई से पकड़ा
अब पूछताछ में होंगे कई खुलासे
पुलिस ने धमकी वाले मैसेज का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखा है। इसके साथ कई अन्य तकनीकी सबूत भी जांच में शामिल किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने आ सकती है।
चोरी के मोबाइल से दी थी CM को धमकी
आरोपी ने मुंबई में एक कैटरिंग संचालक का मोबाइल चोरी किया था। पुलिस के अनुसार वह जानबूझकर चोरी के फोन से धमकी देता था ताकि उसका नाम सामने आए और वह चर्चा में आ सके। फिलहाल क्राइम ब्रांच आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
ये खबरें भी पढ़िए...
जनवरी से चालू होगा एमपी में प्रमोशन का सेकंड फेज: ग्रेड-2 से डिप्टी सेक्रेटरी तक होगी पदोन्नति
गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री करें बंद, हर साल भाग जाती हैं 4.5 लाख लड़कियां- उषा ठाकुर
MPPSC और ESB के जरिए होगी 85 हजार पदों पर भर्ती, प्रमोशन से खाली हुई सीटें भरेगी मोहन सरकार
MP के 9 मेडिकल कॉलेजों को निजी हाथों में देने के फैसले पर सरकार का यू-टर्न, खुद ही करेगी संचालन
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore