CM मोहन यादव को अमित शाह ने दी खुलकर बेटिंग करने की छूट

CHAKRESH | Jun 26, 2024, 08:07 IST
Share
cm yadav with amit shah
cm yadav with amit shah

सीएम यादव को बताया गया कि देश में इस समय दाल- दलहन का संकट है। इसलिए सरकार को विदेश आयात करना पड़ रहा है। इस संकट को दूर करने के लिए मध्य प्रदेश के किसान मददगार साबित हो सकते हैं।

CM मोहन यादव का दिल्ली दौरा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली में हैं। वे मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद दिल्ली पहुंचे। सीएम एक के बाद एक लगातार नेताओं और अफसरों से मिल रहे हैं। इस दौरान वे गृहमंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले।

शाह से मिले सीएम- नर्सिंग घोटाले में सख्त कार्रवाई की खुली छूट

सीएम यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के शुभारंभ में एमपी आने के लिए न्योता दिया। इसके अलावा अमित शाह से नर्सिंग घोटाले और उस पर सरकार की सख्ती पर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से साफ कहा है कि इस मामले में बड़ी मछलियों पर भी कार्रवाई की जाए। कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए। शाह ने कहा है कि सभी को लाउड एंड क्लियर संदेश जाना चाहिए कि सरकार किसी भी घोटालेबाज को बख्शेगी नहीं।

देश में दालों की कमी, MP के किसानों से उम्मीद

इसी क्रम में वेकृषि सचिव मनोज आहूजा से भी मिले। केंद्रीय कृषि विभाग की ओर से कृषि सचिव मनोज आहूजा ने सीएम से आग्रह किया है कि मप्र के किसान ज्यादा से ज्यादा दाल- दलहन के उत्पादन पर जोर दें। सरकार समर्थन मूल्य पर पूरी फसल खरीदेगी।

कृषि सचिव मनोज आहूजा ने सीएम यादव को बताया कि देश में इस समय दाल- दलहन का संकट है। इसलिए सरकार को विदेश आयात करना पड़ रहा है। इस संकट को दूर करने के लिए मध्य प्रदेश के किसान मददगार साबित हो सकते हैं।

आहूजा ने सीएम से आग्रह किया है कि मप्र के किसान ज्यादा से ज्यादा दाल- दलहन के उत्पादन पर जोर दें। सरकार समर्थन मूल्य पर पूरी फसल खरीदेगी।

कोदो-कुटकी की MSP 4290 तय

कृषि भवन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में सीएम ने कोदो-कुटकी का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर खरीदी कराने की मांग की। शिवराज ने तत्काल अफसरों के साथ बैठक की, और 4290 रुपए एमएसपी पर कोदो-कुटकी खरीदने का ऐलान किया।

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
  • अमित शाह
  • मोहन यादव
  • कृषि सचिव मनोज आहूजा
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • कोदो-कुटकी की MSP 4290 तय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा