CM मोहन यादव का England दौरा पूरा, मिले 60 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Raj Singh | Nov 28, 2024, 07:52 IST
Share
mp mohan yadav.
mp mohan yadav.

मोहन यादव ने लंदन की प्रतिष्ठित वार्विक यूनिवर्सिटी का दौरा किया और वहां मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप से बातचीत की। सीएम के दौरे से मध्यप्रदेश को 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लंदन की प्रतिष्ठित वार्विक यूनिवर्सिटी का दौरा किया और वहां मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर कौशल विकास और प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करने पर जोर दिया।

इंग्लैंड दौरे में बड़ी उपलब्धियां

सीएम यादव ने तीन दिवसीय दौरे में विभिन्न उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात की। इन बैठकों का नतीजा यह रहा कि मध्यप्रदेश को 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों में चिकित्सा, उद्योग, खनन, एग्रीकल्चर और सेवा क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं।

प्रदेश के युवाओं के लिए नए अवसर

मुख्यमंत्री ने वार्विक यूनिवर्सिटी के छात्रों से बातचीत की, जिसमें मध्यप्रदेश के विद्यार्थी भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि इस यूनिवर्सिटी के मॉडल को एमपी में लागू किया जाएगा। इसके लिए एमपी के विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों के साथ एमओयू की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सीएम मोहन यादव ने UK में मैन्यूफैक्चरिंग ग्रुप से किया इंटरेक्शन

वैश्विक अच्छाइयों को अपनाने पर जोर

डॉ. यादव ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति के दूत के रूप में आए हैं। उन्होंने सरस्वती देवी के समान विश्वविद्यालयों को मानवता की भलाई का केंद्र बताया और वैश्विक स्तर पर साझेदारी बढ़ाने की बात कही।

धार्मिक स्थलों पर विकास

लंदन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वामी नारायण मंदिर का दौरा किया। उन्होंने घोषणा की कि स्वामी नारायण संप्रदाय और इस्कॉन मध्यप्रदेश में अपने नए केंद्र स्थापित करेंगे। ये केंद्र धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगे।

जर्मनी में निवेश और सहयोग की नई संभावनाएं

मुख्यमंत्री 28 नवंबर जर्मनी के म्यूनिख में बवेरिया राज्य सरकार के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। साथ ही एसएफसी एनर्जी और बैरलोचर ग्रुप जैसी बड़ी कंपनियों के अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। सीएम म्यूनिख में ‘फ्रेंड्स ऑफ एमपी’ और प्रवासी भारतीयों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके बाद डिनर पर भारत के काउंसलेट जनरल के साथ चर्चा होगी।

व्यापार-निवेश के लिए सबसे बेहतर MP, लंदन इन्वेस्टर्स में बोले CM मोहन

वैश्विक निवेश की तैयारी

डॉ. यादव ने कहा कि जर्मनी और इंग्लैंड के इन दौरों का उद्देश्य मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश का केंद्र बनाना है। इन बैठकों से प्रदेश में आर्थिक विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • MP
  • एमपी सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • इंग्लैंड
  • जर्मनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं