शिवपुरी-ग्वालियर को विकास की सौगात देंगे सीएम मोहन यादव, जानें पूरा शेड्यूल

Kaushiki | Mar 13, 2026, 09:30 IST
Share
cm-mohan-yadav
cm-mohan-yadav

सीएम मोहन यादव आज ग्वालियर और शिवपुरी के दौरे पर रहेंगे। वे भितरवार से लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे। साथ ही कई विकास कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (13 मार्च) ग्वालियर और शिवपुरी के दौरे पर रहेंगे। साथ ही सीएम आज लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त भी जारी करेंगे। आइए जानें उनके आज के कार्यक्रम...

विकास कार्यों का होगा लोकार्पण

सीएम मोहन यादव दोपहर 12:15 बजे भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। वे ग्वालियर के घाटीगांव स्थित सबरीमाता आश्रम पहुंचेंगे। यहां शबरी माता मंदिर में एक भव्य सम्मेलन आयोजित होगा।

सीएम सिंगल क्लिक से लाड़ली बहनों के खातों में राशि भेजेंगे। इस बार भी लाड़ली बहनों को 15 सौ की राशि मिलेगी। इस योजना के तहत 1.25 करोड़ महिलाएं लाभान्वित होंगी।

सरकार आज कुल 1836 करोड़ रुपए जारी करेगी। इसके साथ सीएम भितरवार में कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम यहां कई नए कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

इसके बाद सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)दोपहर 3:25 बजे ग्वालियर से शिवपुरी के लिए जाएंगे। वे शाम 4:10 बजे शिवपुरी के नक्षत्र रिसॉर्ट पहुंचेंगे।

यहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर जनता को संबोधित करेंगे। इन सभी कार्यक्रमों के बाद वे शाम 4:50 बजे शिवपुरी से भोपाल लौटेंगे। इन दौरे को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...

  • दोपहर 12:15 बजे: मुख्यमंत्री भोपाल से ग्वालियर के भितरवार के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 3:25 बजे: मुख्यमंत्री घाटीगांव से शिवपुरी के लिए रवाना होंगे।
  • शाम 4:10 बजे: शिवपुरी में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • शाम 4:50 बजे: मुख्यमंत्री शिवपुरी से वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे।
  • शाम 6:15 बजे: सीएम भोपाल पहुंच जाएंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी में चतुर्थ क्रमोन्नत समयमान वेतनमान का दो लाख शिक्षकों को इंतजार

गर्मी की चपेट में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान, बारिश से मिलेगी राहत

Ladli Behna Yojana: सीएम मोहन आज ग्वालियर से जारी करेंगे योजना की 34वीं किस्त

एमपी में बिना तैयारी कोर्ट पहुंचे सरकारी वकील पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को भेजी रिपोर्ट

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • लाड़ली बहनों
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा