भारत पाक तनाव के बीच सीएम मोहन यादव करेंगे सीक्रेट चर्चा, जानें आज का पूरा कार्यक्रम

Rohit Sahu | May 09, 2025, 09:04 IST
Share
mp cm mohan visit war alert
mp cm mohan visit war alert

सीएम डॉ. मोहन यादव 9 मई को सुरक्षा बैठक, सीक्रेट चर्चा, जनजातीय महोत्सव और जागेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर भूमिपूजन जैसे अहम कार्यक्रमों में रहेंगे व्यस्त।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 मई 2025 को सुबह 10:15 बजे देश की वर्तमान स्थिति पर एक अहम, गोपनीय बैठक करेंगे। इस बैठक का स्थान और एजेंडा स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह सुरक्षा और रणनीतिक स्तर की समीक्षा से जुड़ी हो सकती है।

पुलिस अफसरों के साथ बैठक की तैयारी

भारत पाक के बीच बढ़ते तनाव को लेकर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गोपनीय चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। इस दौरान प्रदेश में शांति व्यवस्था, अलर्ट मोड और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर रणनीति बन सकती है।

निवास पर दोपहर 12 बजे मुलाकात का कार्यक्रम

सीएम दोपहर 12 बजे अपने निवास पर विभिन्न प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। यह शिष्टाचार भेंटों का दौर होगा, जिसमें राज्य और केंद्र से जुड़े विभिन्न विभागीय अधिकारी या जनप्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।

रवीन्द्र भवन में जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 12:40 बजे रवीन्द्र भवन जाएंगे, जहां जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन हंस ध्वनि सभागार में दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इस महोत्सव की अध्यक्षता जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह करेंगे।

यह भी पढ़ें...MP क्यों है Indian Army की रीढ़, गोला-बारूद की सप्लाई से लेकर निभाता है ये अहम रोल

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

🔹 सुबह 10:15 बजे – देश की वर्तमान स्थिति पर गोपनीय चर्चा, सुरक्षा व रणनीतिक पहलुओं की संभावित समीक्षा।

🔹 सुबह 10:30 बजे – मुख्यमंत्री की वरिष्ठ पुलिस अफसरों के साथ बैठक, कानून-व्यवस्था और आपदा प्रबंधन पर संभावित विचार-विमर्श।

🔹 दोपहर 12:00 बजे – मुख्यमंत्री निवास में शिष्टाचार भेंटों का दौर, विभिन्न प्रतिनिधियों से मुलाकात।

🔹 दोपहर 1:30 बजे – हंस ध्वनि सभागार, रवीन्द्र भवन में जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव का शुभारंभ, अध्यक्षता करेंगे डॉ. कुँवर विजय शाह।

🔹 गोंड पेंटिंग के 4 कलाकारों को मुख्यमंत्री द्वारा ऑथोराइज्ड यूजर कार्ड का बांटेंगे।

🔹 “आदि रंग” परियोजना का शुभारंभ, एनआईडी द्वारा विकसित प्रशिक्षण किट हितग्राहियों को वितरित करेंगे।

🔹 दोपहर 2:40 बजे – मुख्यमंत्री जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, दमोह जाएंगे।

🔹 दोपहर 3:10 बजे – बांदकपुर, दमोह में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले जागेश्वरनाथ कॉरिडोर परियोजना का भूमिपूजन।

🔹 शाम 6:00 बजे – मुख्यमंत्री बांदकपुर से भोपाल के लिए रवाना।

यह भी पढ़ें...सीएम मोहन के भाई ने जीतू पटवारी को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस, जानें पूरा मामला

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

एमपी सीएम मोहन यादव | CM Mohan Yadav programs | MP News

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी सीएम मोहन यादव
  • CM Mohan Yadav programs
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज