सीएम की बैठक में फैसला : इंदौर के एबी रोड पर नहीं बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, छोटे-छोटे ब्रिज बनेंगे, सिंहस्थ के पहले इंदौर-उज्जैन मेट्रो
Sanjay Gupta | Sept 08, 2024, 14:19 IST
इंदौर में सीएम बैठक में फैसला
सीएम ने बैठक के बाद मीडिया से चार मिनट से भी ज्यादा लंबी चर्चा में कहा कि इंदौर गौरव व गरिमा के आधार पर अहम स्थान रखता है और यह प्रदेश की आर्थिक राजधानी है। मेट्रोपोलिटियन सिटी की ओर हम जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता का निधन पांच दिन पहले ही हुआ है और एक बार फिर प्रदेश के विकास और हित के लिए बैठक लेना शुरू कर चुके हैं। सीएम ने इंदौर में विकास के मुद्दे को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ एक घंट से भी अधिक लंबी बैठक ली।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
इसमें सबसे अहम फैसला एबी रोड पर एलिविटेड कॉरीडोर को लेकर हुआ। फिजिबिलिटी सर्वे में उपयोगिता केवल 3 फीसदी आने के बाद इसमें तय हुआ कि इसे नहीं बनाया जाएगा। इसकी जगह बेहतर होगा कि अहम चौराहों पर छह छोटे-छोटे ब्रिज बनाए जाएं, जो अधिक उपयोगी साबित होंगे।
सीएम ने मेट्रो रूट के अंडरग्राउंड को लेकर कहा कि मेट्रो पर काम तेजी से होगा और अगली बैठक विशेष कर ट्रैफिक को लेकर ही होगी। कई ब्रिज, स़ड़क पर काम हो रहा है। आगे विकास की गति और तेज होगी। डबल ईंजन की सरकार में काम तेजी से होंगे। इंदौर-उज्जैन के बीच मेट्रो सिंहस्थ के पहले शुरू करेंगे, मेट्रो की जह वंदे मेट्रो पर काम होगा, जिसमें रफ्तार 80 नहीं बल्कि 160 किमी प्रति घंटा होती है।
बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कान्ह की सफाई को लेकर कहा कि काम मैदान में नहीं दिख रहा है, वह दिखना भी चाहिए। मंत्री तुलसी सिलावट ने सांवेर की रोड व अन्य मुद्दे उठाए। विधायक मनोज पटेल ने देपालपुर के तो उषा ठाकुर ने भी अपने क्षेत्र के विकास काम की बात रखी। इसी तरह विधायक गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, मधु वर्मा ने 29 गांव का मुद्दा उठाया।
![cm mohan yadav indore]()
उधर विधायक महेंद्र हार्डिया ने आईडीए की स्कीम के कारण सालों से अटकी भूखंड धारकों की जमीन का मुद्दा उठाया। इन्हें स्कीम से मुक्त किया जाना है, लेकिन सालों से मामला अटका हुआ है। इस पर भी सीएम ने चर्चा की है।
बैठक में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे व अन्य भी उपस्थित थे। इसमें निगम द्वारा आने वाले जलापूर्ति, सीवेज व अनय् काम को लेकर भी जानकारी ली गई। इसमें सीएम ने आगे निगम द्वारा राजस्व बढाने के किए जाने प्रयासों को लेकर भी बात की जिससे विकास काम और अधिक हो सकें।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के अनुरोध पर 29 गांव को हस्तांतरित करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान की। महापौर द्वारा शहर की महत्वपूर्ण पश्चिमी रिंग रोड़( चंदन नगर) को लेकर बैठक में जानकारी दी जिसे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वीकृति दी।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
![sanjay gupta]()
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
एलिविटेड कॉरिडोर पर यह सबसे अहम फैसला
मीडिया से चर्चा में यह दी सीएम ने खुद जानकारी सीएम ने बैठक के बाद मीडिया से चार मिनट से भी ज्यादा लंबी चर्चा में कहा कि इंदौर गौरव व गरिमा के आधार पर अहम स्थान रखता है और यह प्रदेश की आर्थिक राजधानी है। मेट्रोपोलिटियन सिटी की ओर हम जा रहे हैं। इंदौर और उज्जैन की फिजिबिलिटी रिपोर्ट आ गई है और आगे जाकर देवास, धार की भी रिपोर्ट आएगी। मोटे तौर इनकी आउटलाइन बनाई गई है। पीएम की अमृत काल 2047 की संकल्पन के आधार पर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। रेल, स़डक, हवाई सभी मार्गों पर काम हो रहा है। औदंयोगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। सुनियोजित विकास काम के लिए आगे बढ़ रहे हैं। बैठक में कई विषयों पर सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बात हुई है। इंदौर निगम सीमा में आए 29 गंवों में सुविधा बढ़ाने को लेकर भी बात हुई है। आगे विकास की गति और तेज होगी।
ट्रैफिक को लेकर विशेष ध्यान, अगली बैठक उसी पर
कान्ह की सफाई की बात भी उठी
cm mohan yadav indore
महेंद्र हार्डिया ने आईडीए स्कीम में उलझी जमीन का मुद्दा उठाया
निगम की आर्थिक स्थिति पर भी बात
इन मुद्दों को भी महापौर ने रखा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
sanjay gupta
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari