सीएम मोहन यादव बोले विद्यार्थी सिर्फ पढ़ाई की चिंता करें, भविष्य की चिंता सरकार कर रही
Sanjay Gupta | Jul 11, 2025, 14:48 IST
cm mohan yadav
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 जुलाई को इंदौर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज ही थे, जो अब बढ़कर 37 हो चुके हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 11 जुलाई को इंदौर दौरे पर हैं। वे यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान वे इंदौर के बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स परिसर में हिंद रक्षक संगठन द्वारा आयोजित पुण्योदय प्रकल्प कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को कॉपियां भी बांटी गईं।
छात्रों से
गांव के बच्चों को स्कूल जाने के लिए निःशुल्क साइकिलें वितरित की जा रही हैं। हर साल लगभग 5 लाख साइकिलें विद्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्कूली विद्यार्थियों को निःशुल्क ड्रेस और निःशुल्क किताबें देने की योजना भी सरकार ने शुरू की है। आने वाले समय में विद्यार्थियों को ड्रेस के रुपए शासन के माध्यम से दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि वर्ष 2003 में प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज ही थे, जो अब बढ़कर 37 हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के लिए गरीब मेधावी विद्यार्थियों की फीस सरकार भर रही है।
सरकार ने सर्व सुविधा युक्त सांदीपनि स्कूल शुरू किए हैं, जिनमें विद्यार्थियों को उत्कृष्ट स्तर की शिक्षा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश सक्षम, सशक्त और सबल बना है। वर्ष 2047 तक भारत विश्व में सर्वाधिक विकसित देश बने, इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर पूर्व मंत्री दिवंगत लक्ष्मण सिंह गौड़ को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज सेवा के क्षेत्र में बहुत-से उल्लेखनीय कार्य किए। विद्यार्थियों को निःशुल्क कॉपियां वितरण का कार्य भी उन्हीं में से एक है। उन्होंने कहा कि इंदौर में हर वर्ष रंगपंचमी मनाने का अपना अलग आनंद होता है। इस आयोजन की शुरुआत भी उनके द्वारा की गई थी।
यह भी पढ़ें...इंदौर-देवास महाजाम पर विवादित तर्क रखने वाली वकील हाईकोर्ट में मौजूद थीं, NHAI ने वहीं हटा दिया
इससे पूर्व कार्यक्रम के आयोजक हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य लक्ष्मण सिंह गौड़ ने अपने स्वागत उद्बोधन में पुण्योदय प्रकल्प के बारे में बताते हुए कहा कि वर्ष 2003 से इंदौर शहर के लगभग 300 समाजसेवी परिवार मिलकर हर वर्ष साढ़े तीन लाख से अधिक कॉपियां विद्यार्थियों को मात्र एक रुपए के सांकेतिक शुल्क पर वितरित करते हैं। उन्होंने इस कार्य में भागीदारी करने वाले सभी परिवारों के प्रति आभार प्रकट किया।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को कॉपी वितरण का यह कार्य हर वर्ष 11 जुलाई से 11 अगस्त तक एक माह तक जारी रहता है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से अपील की कि निःशुल्क वितरित की गई सभी कॉपियों का भरपूर सदुपयोग करें और कॉपियों का एक भी पृष्ठ व्यर्थ न जाए यह प्रयास करें।
यह भी पढ़ें...इंदौर निगम MIC में जैन-राठौर की तकरार के बीच अहम फैसले, ऑन डिमांड उठेगा कचरा
कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक उषा ठाकुर, विधायक मालिनी गौड़, विधायक गोलू शुक्ला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
MP News | इंदौर न्यूज | सांदीपनि विद्यालय मेधावी योजना
छात्रों से सीएम मोहन यादव क्या बोले?
सीएम मोहन यादव ने कहा कि विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ें और सिर्फ अपनी पढ़ाई की ही चिंता करें। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए बहुत-सी योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। सरकार की योजनाओं की मदद से गरीब से गरीब विद्यार्थी भी अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकता है। वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने तक की सुविधा प्रदेश सरकार ने उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि हायर सेकेंडरी परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले हजारों मेधावी विद्यार्थियों को सरकार हर साल लैपटॉप वितरित कर रही है। स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली विद्यार्थियों को स्कूटी वाहन वितरित किए जा रहे हैं।
विद्यार्थी सिर्फ अपनी पढ़ाई की चिंता करें, उनके उज्ज्वल भविष्य की चिंता हमारी सरकार कर रही है...
आज इंदौर में पुण्योदय प्रकल्प कार्यक्रम में बच्चों को पुस्तिका वितरित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश में हमारी सरकार ने सर्वसुविधायुक्त सांदीपनि स्कूल शुरू किए हैं,… pic.twitter.com/FfnpF6Wo19
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 11, 2025
पहले 5 थे अब 37 मेडिकल कॉलेज
सरकार ने सर्व सुविधा युक्त सांदीपनि स्कूल शुरू किए हैं, जिनमें विद्यार्थियों को उत्कृष्ट स्तर की शिक्षा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश सक्षम, सशक्त और सबल बना है। वर्ष 2047 तक भारत विश्व में सर्वाधिक विकसित देश बने, इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
ऐसे समझिए पूरी खबर
| |
पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह गौड़ को किया याद
यह भी पढ़ें...इंदौर-देवास महाजाम पर विवादित तर्क रखने वाली वकील हाईकोर्ट में मौजूद थीं, NHAI ने वहीं हटा दिया
हिंद रक्षक संयोजक गौड़ यह बोले
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को कॉपी वितरण का यह कार्य हर वर्ष 11 जुलाई से 11 अगस्त तक एक माह तक जारी रहता है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से अपील की कि निःशुल्क वितरित की गई सभी कॉपियों का भरपूर सदुपयोग करें और कॉपियों का एक भी पृष्ठ व्यर्थ न जाए यह प्रयास करें।
यह भी पढ़ें...इंदौर निगम MIC में जैन-राठौर की तकरार के बीच अहम फैसले, ऑन डिमांड उठेगा कचरा
कार्यक्रम में यह भी रहे मौजूद
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
MP News | इंदौर न्यूज | सांदीपनि विद्यालय मेधावी योजना
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman