सीएम मोहन यादव का जबलपुर दौरा आज, MP से बेंगलुरु जाने वाली स्पेशल ट्रेन का करेंगे शुभारंभ
Rohit Sahu | Jun 26, 2025, 08:26 IST
cm mohan yadav
सीएम मोहन यादव ने गुरूवार 26 जून को कई कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। जबलपुर में प्राकृतिक खेती कार्यक्रम और बेंगलुरू के लिए नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ करेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल और जबलपुर में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह 11:00 बजे भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें आपातकाल के समय जेल में बंद रहे मीसाबंदियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेशभर से लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री उनके योगदान को याद कर लोकतंत्र की रक्षा में उनके बलिदान का अभिनंदन करेंगे।
आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर राजधानी भोपाल में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री निवास में 'लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन' का आयोजन होगा, जिसमें पूरे प्रदेश से लोकतंत्र सेनानी संघ के सदस्य शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों का स्वागत और सम्मान करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 1:30 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, जबलपुर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे मानस भवन, राइट टाउन में आयोजित प्राकृतिक खेती चौपाल नामक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना है। मुख्यमंत्री इस दौरान किसानों से संवाद करेंगे और कृषि नवाचारों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
भोपाल में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन
जबलपुर में प्राकृतिक खेती चौपाल
ग्वालियर-बेंगलुरु ट्रेन सेवा का करेंगे शुभारंभ
दोपहर 3:25 बजे मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी कार्यालय, जबलपुर पहुंचेंगे। यहां से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 11086/11085 ग्वालियर-बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत करेंगे। यह ट्रेन MP के ग्वालियर से SMVT (सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल) बेंगलुरु को सीधे जोड़ेगी। जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस कार्यक्रम के बाद सीएम वापस भोपाल लौट जाएंगे।
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava