पहली बारिश में सरकारी अस्पताल की लिफ्ट बन गई झरना, 8 महीने पहले हुआ था उद्घाटन
Ravi Singh | Jun 27, 2024, 23:51 IST
Javra government hospital
8 माहीने पहले बने जावरा के सरकारी अस्पताल में आज 27 जून को आंधी बारिश हुई। 40 मिनट की झमाझम बारिश ने अस्पताल निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोल दी। बारिश होने से नए भवन की छत से लेकर लिफ्ट तक से पानी झरने की तरह बहने लगा है।
आमीन हुसैन @ : सीएम मोहन यादव का कहना है कि बीमार व्यक्ति को तत्काल उपचार मिलेगा। प्रदेश में एयर एंबुलेंस की सुविधा भी अब मिलने लगी है, लेकिन जमीनी हकीकत की बात करें तो असल में ऐसा नहीं है। रतलाम के जावरा जिले में एक सरकारी अस्पताल है जो सीएम के वादों की पोल खोलता है।
जावरा के सरकारी अस्पताल में पहली बारिश में महिला एवं बाल चिकित्सालय भवन की छत से पानी टपकने लग गया। अस्पताल में पानी झरने की तरह बहने लगा। कुछ समय की बारिश ने अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। अस्पताल परिसर की फर्श पर पानी भरने से मरीजों को अस्पताल के बाहर बैठना पड़ा। वहीं नवजात मरीजों के लिए साड़ी का झूला बनाकर अस्पताल के बाहर झूलाना पड़ रहा है।
जावरा का यह अस्पताल 8 महीने पहले ही बना है। 8 महीने पहले महिला एवं बाल चिकित्सालय का लोकापर्ण पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली किया था। जिसकी लागत 12 करोड़ रुपए है।
ये खबर भी पढ़ें...
जल प्लावन से निपटने पहले उतरते थे महापौर, अब उतरे मंत्री, हालात जस के तस
8 माहीने पहले बने इस अस्पताल में आज 27 जून को आंधी बारिश हुई। 40 मिनट की झमाझम बारिश ने अस्पताल निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोल दी। बारिश के चलते नए भवन की छत से लेकर लिफ्ट तक से पानी झरने की तरह बहने लगा है। अस्पताल में मरीजों के बैठने की जगह भी नहीं बची। पुरे अस्पताल में पानी ही पानी भर गया। जिस से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। कर्मचारियों को वायपर की मदद से पानी बाहर निकालना पड़ा।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
पहली बारिश में हाल बेहाल
8 महीने पहले बना था अस्पताल
ये खबर भी पढ़ें...
जल प्लावन से निपटने पहले उतरते थे महापौर, अब उतरे मंत्री, हालात जस के तस
लिफ्ट से गिरने लगा पानी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari