आज भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
Aman Vaishnav | Nov 04, 2026, 08:06 IST
भोपाल में सीएम मोहन यादव और जेपी नड्डा की पदयात्रा आज। भीड़ की संभावना से ट्रैफिक रूट बदले और कुछ स्कूलों में छुट्टी की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 4 नवंबर को भोपाल में ही रहेंगे। इस दौरान वे कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम सुबह समत्व में एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क से जरूरी ब्रीफिंग लेंगे। इसके बाद दोपहर में भोपाल में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
जेपी नड्डा के साथ अटल पथ पर कार्यक्रम
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि
भाजपा ने भोपाल और नर्मदापुरम संभाग से करीब एक लाख लोगों के आने का दावा किया है। वहीं ट्रैफिक पुलिस का अनुमान है कि कार्यक्रम में 40 से 50 हजार लोग शामिल हो सकते हैं।
जाम के कारण कुछ स्कूलों की छुट्टी घोषित
पदयात्रा के रास्ते में डॉक्टर, वकील, इंजीनियर और अलग-अलग जाति-वर्ग के लोग स्वागत मंच बनाएंगे। थर्ड जेंडर समुदाय के लोग भी अलग मंच से पदयात्रा का स्वागत करेंगे। भाजपा इस आयोजन के जरिए समाज के अलग-अलग वर्गों की भागीदारी दिखाने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार पदयात्रा के रास्तों पर जाम लगने की आशंका को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को अपनी टाइमिंग तय करने के निर्देश दिए हैं। कुछ स्कूलों ने इस दिन छुट्टी भी घोषित कर दी है।
अटल पथ से निकलेगी पदयात्रा
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 1200 बसें और 2 हजार चार पहिया वाहन भोपाल पहुंच सकते हैं। इन वाहनों के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए गए हैं। साथ ही यात्रियों को उतारने की जगह और पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
बसों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग तय
विदिशा-रायसेन और नर्मदापुरम की बसों का रूट
वहीं, नर्मदापुरम, मंडीदीप, मिसरोद और बागसेवनिया से आने वाली बसें नर्मदापुरम रोड और सावरकर सेतु से होकर आएंगी। ये गणेश मंदिर, मानसरोवर तिराहा, लिंक रोड-2, अर्जुन नगर, सेकंड स्टॉप और तुलसी नगर होते हुए अटल पथ के पास यात्रियों को उतारेंगी। इन बसों की पार्किंग तुलसी नगर में अंबेडकर पार्क के पास रहेगी।
सीहोर, रातीबड़ और मुबारकपुर से आने वाली बसों का रूट
मुबारकपुर बायपास और ग्रामीण इलाकों से आने वाली बसें मुबारकपुरा, गांधीनगर और लालघाटी से होकर आएंगी। फिर वीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक चौराहा, बाणगंगा चौराहा और रंगमहल होते हुए कमला नेहरू स्कूल सेंटर पॉइंट पर यात्रियों को उतारेंगी। इनकी पार्किंग टीटी नगर दशहरा मैदान के आसपास होगी।
पुराने शहर से आने वाली बसें भारत टॉकीज, लिली चौराहा और कंट्रोल रूम से होकर आएंगी। इसके बाद गांधी पार्क और भोपाल का रोशनपुरा चौराहा होते हुए टीटी नगर स्टेडियम के पास यात्रियों को उतारेंगी। इन बसों की पार्किंग लाल परेड मैदान, रवींद्र भवन और खटलापुरा रोड पर होगी।
वापसी में बसें तय पार्किंग से ही बैठाएंगी सवारी
कृषि महोत्सव और दोपहर की बैठक
राजस्थान में ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, दो स्लीपर टूटे, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द
By Raghvendra Singh Rathore
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: ड्राइवर समेत दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, बंदूक छीनकर पुलिस पर किया था फायर
By Aman Vaishnav
MP-CG में थमा तूफान मुरासु का असर, राजस्थान में भी गिरा पारा, अब तीनों राज्यों में सताएगी रात की ठंड
By Aman Vaishnav
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
By Sumit Kumar
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
By Ramanand Tiwari
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
By Ramanand Tiwari
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
By Ramanand Tiwari