सीएम मोहन यादव का आज लुधियाना दौरा, रोड शो के बाद इन्वेस्टर्स से वन टू वन चर्चा

Amresh Kushwaha | Jul 07, 2025, 09:24 IST
Share
cm-mohan-yadav-ludhiana
cm-mohan-yadav-ludhiana

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लुधियाना दौरा पर रहेंगे। सीएम मोहन यादव वहां रोड शो भी करेंगे। लुधियाना में यह उनका तीसरा रोड शो होगा। इसके बाद वे इन्वेस्टर्स से एमपी में निवेश को लेकर चर्चा करेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (7 जुलाई) लुधियाना में रोड शो करेंगे। इसका उद्देश्य राज्य में रोजगार और औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर, वह लुधियाना में प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात करेंगे। साथ ही, उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेंगे। खासतौर पर यह रोड शो टेक्सटाइल, मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग और आईटी क्षेत्रों से संबंधित निवेशकों के लिए अहम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपए महीना देंगे सीएम मोहन यादव

एमपी में निवेश संवादों की तीसरी कड़ी आज

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह रोड शो मध्यप्रदेश में निवेश संवादों की तीसरी कड़ी के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले, उन्होंने बेंगलुरु और सूरत में भी रोड शो किए थे, जो सफल साबित हुए थे।
इन आयोजनों ने राज्य की औद्योगिक क्षमता को उजागर किया था। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित किया था। अब, लुधियाना में यह आयोजन मध्यप्रदेश के उद्योग क्षेत्र में और अधिक निवेश के अवसर उत्पन्न करने की दिशा में एक अहम कदम होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उद्योग दौरा

लुधियाना में रोड शो के दौरान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव वर्धमान टेक्सटाइल और दीपक फास्टनर जैसे प्रमुख उद्योग प्रतिष्ठानों का दौरा करेंगे। इन उद्योगों की कार्य संस्कृति और नवाचार क्षमताओं को समझेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश में व्यावहारिक सहयोग के रास्ते भी तलाशेंगे। इस दौरे का उद्देश्य उद्योगों के साथ साझेदारी बढ़ाना और निवेश के लिए नए रास्ते खोलना है।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव ने ग्वालियर को दी करोड़ों रुपए की सौगात, कहा- दिल्ली-मुंबई से आगे होगा शहर

सीएम का वन-टू-वन मीटिंग्स

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लुधियाना के प्रमुख उद्यमियों और औद्योगिक समूहों के पदाधिकारियों के साथ व्यक्तिगत बैठकों में भी भाग लेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य मध्यप्रदेश के उद्योग क्षेत्र के लिए संभावित निवेश प्रस्तावों और साझेदारी के क्षेत्रों पर चर्चा करना है।

उद्योगपतियों से करेंगे इंटरएक्टिव सेशन

लुधियाना के उद्योगपतियों के साथ एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश की नवीन औद्योगिक नीति, निवेश को प्रोत्साहन देने वाली योजनाओं, पीएम मित्र पार्क, टेक्सटाइल ओडीओपी, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स और लॉजिस्टिक्स-सक्षम क्लस्टर्स के बारे में जानकारी देंगे। यह इंटरएक्टिव सेशन निवेशकों को राज्य की औद्योगिक परिदृश्य की गहरी समझ प्रदान करेगा। साथ ही, उन्हें निवेश करने के लिए प्रेरित करेगा।

ये खबर भी पढ़िए...27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर सियासत, कांग्रेस नेताओं के बयान पर सीएम मोहन यादव का पलटवार

ट्राइडेंट ग्रुप में हाई-टी इंटरएक्शन

दिन के अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ट्राइडेंट ग्रुप के मुख्यालय में आयोजित हाई-टी इंटरएक्शन में भाग लेंगे। यह संवाद, सहयोग, विस्तार और विश्वास की भावना को आगे बढ़ाने का एक मंच होगा। यहां, कंपनी के नेतृत्व के साथ संभावित औद्योगिक निवेश और साझेदारी के पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨

एमपी सीएम मोहन यादव | मप्र के सीएम मोहन यादव | Mohan Yadav | cm dr mohan yadav | Chief Minister Dr. Mohan Yadav | Chief Minister Mohan Yadav | cm mohan yadav | investment | मध्य प्रदेश | MP News | Madhya Pradesh

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • MP
  • Chief Minister Mohan Yadav
  • Mohan Yadav
  • मप्र के सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • निवेश
  • investment
  • लुधियाना
  • एमपी सीएम मोहन यादव
  • cm mohan yadav
  • cm dr mohan yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई