अहम बैठकों में गुजरेगा सीएम मोहन यादव का दिन, गांव-गांव घूमेंगे जीतू

Kaushiki | Jan 03, 2026, 09:40 IST
Share
cm mohan yadav
cm mohan yadav

सीएम मोहन यादव आज अटल प्रगति पथ और कृषि विकास की समीक्षा करेंगे। वहीं जीतू पटवारी नर्मदापुरम में किसानों से संवाद कर कांग्रेस को मजबूत करेंगे।

पूरी खबर को पांच पॉइंट में समझें...

  • सुबह 11:00 बजे: मुख्यमंत्री समत्व भवन में अटल प्रगति पथ और लोक निर्माण विभाग की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक करेंगे।
  • दोपहर 12:00 बजे: सीएम कृषि वर्ष और 'कृषि आधारित उद्योग वर्ष 2026' की कार्ययोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक लेंगे।
  • नर्मदापुरम दौरा: कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज नर्मदापुरम और सिवनी मालवा में किसानों से सीधा संवाद करेंगे।
  • संगठन विस्तार: जीतू पटवारी 'गाँव चलो, बूथ चलो' अभियान के तहत ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन करेंगे।
  • संयुक्त कार्यक्रम: सावित्री बाई फुले जयंती पर दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।


BHOPAL.मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव का आज (03 जनवरी) का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। वे आज राजधानी में जरूरी बैठकें करने वाले हैं। सीएम सुबह 11 बजे अटल प्रगति पथ और लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद वे कृषि विभाग के साथ जरूरी बैठक में शामिल होंगे। वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज नर्मदापुरम और सिवनी मालवा के दौरे पर रहेंगे। आइए जानते हैं, उनके दौरे का पूरा शेड्यूल और प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में...

ये खबर भी पढ़ें...प्रदेश का सबसे बड़ा तकनीकी विश्वविद्यालय, लेकिन छवि सबसे ज्यादा सवालों में, आरजीपीवी में फिर कुलपति चयन की कवायद

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)आज विकास कार्यों को नई गति देने वाले हैं। सुबह 11:00 बजे वे अटल प्रगति पथ राज्य की कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद दोपहर 12:00 बजे कृषि क्षेत्र के लक्ष्यों पर डिटेल चर्चा (सीएम मोहन यादव दौरा)होगी। मुख्यमंत्री मॉडर्न फार्मिंग और टेक्निकल इम्प्रोवेमेन्ट्स को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी देंगे।

  • सुबह 11:00 बजे: अटल प्रगति पथ परियोजना के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।
  • सुबह 11:15 बजे: लोक निर्माण विभाग के साथ विभिन्न परियोजनाओं का समन्वय सुनिश्चित करेंगे।
  • दोपहर 12:00 बजे: कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक शुरू करेंगे।
  • दोपहर 12:30 बजे: कृषि आधारित उद्योग वर्ष 2026 की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
  • दोपहर 12:45 बजे: संबंधित सहायक विभागों की कार्ययोजनाओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे।
  • दोपहर 01:00 बजे: समत्व भवन में आयोजित विभागीय बैठकों का समापन होगा।
ये खबर भी पढ़ें...MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

कांग्रेस का गांव चलो, बूथ चलो अभियान

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज नर्मदापुरम और सिवनी मालवा के दौरे पर रहेंगे। वे ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी के गठन के जरूरी कार्यक्रम में शामिल होंगे। जीतू किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुनेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुसूचित जाति विभाग की तरफ से विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी मिलकर कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाएंगे।

एमपी में भागवत- Day 2

RSS प्रमुख मोहन भागवत के मध्यप्रदेश दौरे का आज दूसरा दिन है। वे आज भोपाल में दो बड़े कार्यक्रमों के जरिए सामाजिक एकजुटता का संदेश देंगे। सुबह 9:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सामाजिक सद्भाव बैठक होगी।

इसमें प्रदेशभर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां भागवत सीधे मातृशक्ति से रूबरू होंगे। वे राष्ट्र और परिवार निर्माण में महिलाओं की सशक्त भूमिका पर अपना विशेष मार्गदर्शन देंगे।

ये खबर भी पढ़ें...पौष पूर्णिमा को राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, यहां करें दर्शन

ये खबर भी पढ़ें...3 जनवरी का इतिहास: भारत की पहली महिला शिक्षिका थी सावित्रीबाई फुले

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • RSS प्रमुख मोहन भागवत
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा