बीजेपी का स्थापना दिवस आज, MP के 10 से ज्यादा जिलों में भाजपा कार्यालयों का भूमि-पूजन, सीएम होंगे शामिल

Kaushiki | Apr 06, 2026, 09:13 IST
Share
cm-mohan-yadav
cm-mohan-yadav

सीएम मोहन यादव आज NSG के मेगा शो और बीजेपी स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह कई नई योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। जानें उनका पूरा शेड्यूल।

Bhopal. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (6 अप्रैल) कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं। वे NSG के शक्ति प्रदर्शन से लेकर बीजेपी के स्थापना दिवस से जुड़े आयोजनों में शामिल होंगे। आइए जानें उनके आज के कार्यक्रम...

NSG शक्ति प्रदर्शन में होंगे शामिल

आज भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में जबरदस्त हलचल रहने वाली है। सुबह से NSG कमांडो अपना दमखम दिखाने वाले हैं। सीएम मोहन यादव इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं।

इस शक्ति प्रदर्शन में MI-17 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा। आसमान से उतरते कमांडो और K-9 डॉग स्क्वॉड का जलवा दिखेगा। आतंकी हमलों से निपटने का लाइव डेमो भी पेश किया जाएगा।

सुरक्षा बल बम डिस्पोजल और आईईडी पहचान की तकनीक दिखाएंगे। पानी के अंदर डाइविंग और क्राव मागा का भी प्रदर्शन होगा। डीजीपी कैलाश मकवाना और NSG के बड़े अधिकारी भी सीएम मोहन यादव के साथ वहां मौजूद रहेंगे।

बीजेपी का स्थापना दिवस आज

आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)इस (बीजेपी स्थापना दिवस) समारोह का हिस्सा बनेंगे। एमपी बीजेपीपार्टी कार्यालय में भाजपा का ध्वज फहराया जाएगा।

इस मौके पर 10 से ज्यादा जिलों में वर्चुअलीनए कार्यालयों का भूमि-पूजन भी किया जाएगा। साथ ही 3 जिलों में नए कार्यालयों का शुभारंभ भी किया जाएगा। इसमें सीएम मोहन के साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

दोपहर 1.30 बजे सीएम अपने निवास पर पहुंचेंगे। वहां से वे कॉटेज और विलेज इंडस्ट्रीज की वेबसाइट लॉन्च करेंगे। ये ई-कॉमर्स वेबसाइट स्थानीय कलाकारों के लिए बहुत फायदेमंद होगी। शाम 04.15 बजे सीएम सुगम संपर्क योजना की बैठक लेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...

  • सुबह 09:20 बजे: लाल परेड ग्राउंड में NSG के मेगा शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • सुबह 11:00 बजे: बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे।
  • सुबह 11:15 बजे: प्रदेश मुख्यालय में पार्टी का ध्वज फहराएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
  • दोपहर 01:30 बजे: मुख्यमंत्री सभी कार्यक्रमों के बाद अपने निवास (सीएम हाउस) पहुंचेंगे।
  • दोपहर 03:30 बजे: कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की नई ई-कॉमर्स वेबसाइट का शुभारंभ करेंगे।
  • शाम 04:15 बजे: प्रदेश की 'सुगम संपर्क योजना' की प्रगति को लेकर अहम बैठक लेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...

Weather Update: एमपी-सीजी और राजस्थान में बदला मौसम, अगले चार दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, आपस में भिड़े स्टूडेंट्स, दो छात्र घायल

एमपी में मौजूद है नीम करोली बाबा की दुर्लभ निशानी, जानें 53 साल पुराने कलश का रहस्य

भगवान पास कर दो, 100 लड्डू चढ़ाऊंगी... एमपी बोर्ड रिजल्ट से पहले छात्रों की अनोखी मन्नतें

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी बीजेपी
  • बीजेपी स्थापना दिवस
  • बीजेपी का स्थापना दिवस
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा