CM Mohan Yadav क्यों बोले- कांग्रेस के पापों का हिसाब पूरा किया जाएगा
Jitendra Shrivastava | May 04, 2024, 20:15 IST
THESOOTR
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव न लड़ने को लेकर तंज किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रियंका गांधी की जगह अपना नाम रायबरेली से आगे कर दिया।
BHOPAL. सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) ने भिंड लोकसभा सीट की भांडेर और गोहद में शनिवार, 4 मई को चुनावी सभा को संबोधित किया। वह बीजेपी प्रत्याशी संध्या राय के समर्थन में प्रचार करते हुए देखे गए। सभा के बाद सीएम यादव ने कहा कि इस गर्मी में भी जनता में बीजेपी की जीत को लेकर उत्साह दिख रहा है। मोहन यादव ने रैली में कहा कि रायबरेली की सीट प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के लिए खाली की गई थी, लेकिन राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने कहा कि मैं लड़ूंगा, मैं लड़ूंगा। सीएम यादव ने कहा कि इस गर्मी में भी जनता का स्नेह बीजेपी को जीत की तरफ आगे बढ़ा रहा है। अब तक के सारे रिकॉर्ड यहां बीजेपी तोड़ेगी।
गोहद रैली में सीएम मोहन यादव ने कहा कि पहले सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ती थीं। राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए। डर के मारे भागते-भागते केरल पहुंच गए। केरल में जाकर चुनाव लड़ा। उनको मालूम है कि यूपी की धरती देव भूमि है और अधर्मियों को बर्दाश्त नहीं करती है। कांग्रेस के सारे पापों का हिसाब पूरा किया जाएगा। वहां स्मृति ईरानी चुनाव जीतीं।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि अमेठी में स्कूल और कॉलेज नहीं था। आप काम नहीं करोगे तो आपको कौन जगह देगा। सेवा करने के कारण प्रचंड बहुमत से स्मृति ईरानी ने कांग्रेस ( Congress) को हराया। वहां कांग्रेस नहीं हारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हारे थे। हमने सुना कि प्रियंका गांधी लड़ेंगी। सोनिया गांधी ने प्रियंका गांधी के लिए जगह छोड़ी, लेकिन ये लोग बहन बेटी के नहीं होते हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार अपना हर वचन पूर्ण करने और जन-जन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सबके चेहरे पर सदैव मुस्कुराहट रहे और सभी के जीवन में खुशियां बनी रहें, यही मेरा प्रयास है। आज भिंड लोकसभा के अंतर्गत अटेर विधानसभा में बीजेपी की प्रत्याशी संध्या राय के समर्थन में आयोजित आमसभा में सहभागिता की। प्रचंड गर्मी में भी जनता-जनार्दन के अपार आशीर्वाद और स्नेह से हृदय को शीतलता प्राप्त हुई।
राहुल डर के मारे केरल पहुंच गएः मोहन यादव
गोहद रैली में सीएम मोहन यादव ने कहा कि पहले सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ती थीं। राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए। डर के मारे भागते-भागते केरल पहुंच गए। केरल में जाकर चुनाव लड़ा। उनको मालूम है कि यूपी की धरती देव भूमि है और अधर्मियों को बर्दाश्त नहीं करती है। कांग्रेस के सारे पापों का हिसाब पूरा किया जाएगा। वहां स्मृति ईरानी चुनाव जीतीं।
सीएम मोहन ने कहा, बहन-बेटी की नहीं है कांग्रेस
सीएम मोहन यादव ने कहा कि अमेठी में स्कूल और कॉलेज नहीं था। आप काम नहीं करोगे तो आपको कौन जगह देगा। सेवा करने के कारण प्रचंड बहुमत से स्मृति ईरानी ने कांग्रेस ( Congress) को हराया। वहां कांग्रेस नहीं हारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हारे थे। हमने सुना कि प्रियंका गांधी लड़ेंगी। सोनिया गांधी ने प्रियंका गांधी के लिए जगह छोड़ी, लेकिन ये लोग बहन बेटी के नहीं होते हैं।
सबके चेहरे पर सदैव मुस्कुराहट रहे
पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार अपना हर वचन पूर्ण करने और जन-जन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सबके चेहरे पर सदैव मुस्कुराहट रहे और सभी के जीवन में खुशियां बनी रहें, यही मेरा प्रयास है। आज भिंड लोकसभा के अंतर्गत अटेर विधानसभा में बीजेपी की प्रत्याशी संध्या राय के समर्थन में आयोजित आमसभा में सहभागिता की। प्रचंड गर्मी में भी जनता-जनार्दन के अपार आशीर्वाद और स्नेह से हृदय को शीतलता प्राप्त हुई।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman