CM Mohan Yadav बोले- Congress रोने की जगह आत्मावलोकन करे

Jitendra Shrivastava | Apr 01, 2024, 23:56 IST
Share
CM Mohan Yadav said Congress should introspect instead of crying
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कमलनाथ को दी नसीहत।

कमलनाथ ने 'X' पर पोस्ट के जवाब में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा पहुंचे सीएम मोहन यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि महापौर, विधायक कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। राजनीति में रोने और निराशा दिखाने से अच्छा है कि आत्मावलोकन करें।

BHOPAL. मुख्यमंत्री मोहन यादव ( Mohan Yadav) ने सोमवार, 1 अप्रैल को छिंदवाड़ा के चौरई में रोड शो किया। जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम इमलीखेड़ा हवाई पट्‌टी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस ( Congress) को रोने की जगह आत्मावलोकन करना चाहिए। पार्टी पदाधिकारियों का विश्वास जब हमसे उठने लगे तो हम दूसरे को दोष कैसे दे सकते हैं? इस दौरान उनके साथ कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।

शहपुरा के सभी लोग कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल

शहपुरा में पूरा गांव बीजेपी में शामिल हो गया। डॉक्टर मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मैं पहली बार ऐसी ज्वाइनिंग देख रहा हूं जिसमें पूरा गांव कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ गया। उन्होंने कहा कि 19 अप्रेल को मतदान अवश्य करें और कमल के फूल पर अपनी बटन दबाएं। इस दौरान सीएम यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ पर आदिवासी के अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा की आपके द्वारा आदिवासियों को अपमानित किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कांग्रेस की तुलना शिशुपाल से करते हुए कहा कि जिस तरह से शिशुपाल कि 100 गाली माफ थी। उसी तरह कांग्रेस को भी गाली देने दो, 19 तारीख को आपके हाथ में सुदर्शन आएगा तो सुदर्शन में उंगली फंसाकर वोटिंग घटना और कमल के पुल पर बटन दबाना इनका हिसाब हो जाएगा। इस दौरान डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, उन्होंने धारा 370 हटाई, उन्होंने पाकिस्तान को धूल चटाई उनके जैसा पराक्रमी प्रधानमंत्री दूसरा कहीं नहीं है।

कमलनाथ के X पोस्ट पर किया पलटवार

छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद कमलनाथ ने 'X' पर लिखा था कि बीजेपी वाले इस पवित्र भूमि को रणभूमि बनाना चाहते हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी धनबल, बाहुबल और सत्ता बल का दुरुपयोग करने में लगी है। नेताओं को डराया-धमकाया जा रहा है। छिंदवाड़ा की जनता बीजेपी की इस कारस्तानी को बड़े गौर से देख रही है और उसने ठान लिया है कि जो लोग छिंदवाड़ा के ऊपर आक्रमण कर रहे हैं, उनको करारा जवाब देगी।

सीएम बोले- बीजेपी जोड़ने का काम कर रही

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि महापौर, विधायक कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। बीजेपी जोड़ने का काम कर रही है। राजनीति में रोने और निराशा दिखाने से अच्छा है कि आत्मावलोकन करें। उन्होंने कहा कि हमारे साथ पदाधिकारी, विधायक, महापौर जिनका निर्वाचन हुआ है...जो हमारे साथ खड़े हैं...जब ये जा रहे हैं तो इसका मतलब है कि निराशा-हताशा की अवस्था आ गई है। जैसे भाजपा के लोग आत्म निरीक्षण करते हैं, उसी तरह वे भी करें। चौरई में रोड शो के दौरान सीएम ने दावा किया कि इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेगी। इस दौरान उनके साथ छिंदवाड़ा से पार्टी प्रत्याशी बंटी साहू भी मौजूद रहे।

Tags:
  • CONGRESS
  • Mohan Yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान