नर्मदा परिक्रमा पथ होगा विकसित, आश्रय गृह बनाने की है तैयारी

Siddhi Tamrakar | Dec 03, 2024, 09:49 IST
Share
narmada parikrama path
narmada parikrama path

नर्मदा परिक्रमा पथ को विकसित करने के लिए सरकार व्यापक कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को ओंकारेश्वर पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने बताया कि पूरे परिक्रमा मार्ग पर परिक्रमा करने वाले लोगों के लिए सुविधाएं मिलेगी।

नर्मदा परिक्रमा पथ को विकसित करने के लिए सरकार व्यापक कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को ओंकारेश्वर पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने बताया कि पूरे परिक्रमा मार्ग पर परिक्रमा करने वाले लोगों के लिए सुविधाएं जुटाई जाएंगी। साथ ही, आश्रय गृह बनाए जाने की योजना है। उन्होंने ब्रह्मपुरी घाट पर अमृतस्य मां नर्मदा पैदल परिक्रमा का शुभारंभ करते हुए कहा कि नर्मदा परिक्रमा पथ को सुदृढ़ और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा।

5 सदस्यीय समिति का गठन

मुख्यमंत्री ने बताया कि परिक्रमा करने वाले लोगों की सुविधाओं के लिए पांच मंत्रियों की समिति बनाई गई है। इसके अलावा, मां नर्मदा के किनारे हरियाली बढ़ाने के लिए समाज और सरकार मिलकर सीड बॉल के माध्यम से पौधारोपण भी करेगी।साथ ही उन्होंने बताया कि पूरे नर्मदा पथ पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

सिंहस्थ से पहले पूरे होंगे एकात्म धाम प्रकल्प के कार्य

ओंकार पर्वत पर आकार ले रहे एकात्म धाम प्रकल्प के दूसरे चरण के काम सिंहस्थ-2028 से पहले पूरे किए जाएंगे। सीएम ने पर्यटन विभाग की प्रस्तुति के माध्यम से प्रकल्प की समीक्षा की है। इसमें बताया गया कि मूर्ति स्थापना के बाद दूसरे कामों के लिए टेंडर जारी हो चुका है।

कैलेंडर का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने एकात्म धाम प्रकल्प पर आधारित स्मारिका और अद्वैत जागरण युवा शिविर-2025 के कैलेंडर का लोकार्पण किया है। यह शिविर 18 से 40 वर्ष के प्रतिभाशाली युवाओं को अद्वैत वेदांत दर्शन से पहचान करने का मौका देता है।

लघु फिल्म के जरिए मिली जानकारी

सीएम ने 16 मिनट की लघु फिल्म के माध्यम से एकात्म धाम की यात्रा और वहां चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया है। इस दौरान उन्होंने परियोजना को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

नर्मदा परिक्रमा का ऐप से मिलेगी मदद

सीएम ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा की ऐप से परिक्रमा कर रहे लोगों को परिक्रमा मार्ग में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नगर के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। डिजिटल क्रांति के माध्यम से शहरवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इस ऐप के जरिए परिक्रमा कर रहे लोग स्थानीय संस्कृति को भी जान पाएंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • ओंकारेश्वर
  • नर्मदा परिक्रमा
  • हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा