सतना में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, 652 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात, दिल्ली जाएंगे पटवारी

Kaushiki | Dec 27, 2025, 09:31 IST
Share
cm-mohan-yadav
cm-mohan-yadav

सीएम मोहन यादव आज सतना को करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दिल्ली में CWC की अहम बैठक में शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (27 दिसंबर) शुक्रवार को बेहद व्यस्त रहने वाले हैं। वे आज सुबह 11:00 बजे भोपाल से सतना जाएंगे।

सीएम मोहन यादव यहां करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वहीं, आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...

सतना को विकास कार्यों की सौगात

सीएम मोहन यादव(CM Mohan Yadav) सतना जिले को करीब 652 करोड़ 54 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात देने जा रहे हैं। इसमें यातायात को सुधारने के लिए 31 करोड़ की लागत से मॉडर्न बस टर्मिनल (ISBT) दिया जाएगा। साथ ही, खेल प्रेमियों के लिए 8 करोड़ की लागत से बना धवारी क्रिकेट स्टेडियम शुरू होगा।

यहां स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मेडिकल कॉलेज में नए अस्पताल का भूमिपूजन भी होगा। मुख्यमंत्री यहां 383 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नए अस्पताल भवन का भूमिपूजन करेंगे। इस अस्पताल में 650 बेड होंगे। इसके साथ ही यहां 6 और विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...15 साल बाद शुरू होगा मध्य प्रदेश बस सेवा का सफर, राजस्थान, उत्तराखंड सहित छह राज्यों तक 389 रूट तय

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है...

  • सुबह 11:00 बजे: भोपाल से सतना जाएंगे।
  • दोपहर 12:15 बजे: आईएसबीटी कार्यक्रम स्थल पर आगमन और स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता।
  • दोपहर 02:00 बजे: प्रशासनिक कार्यों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) में शामिल होंगे।
  • दोपहर 02:30 बजे: मेडिकल कॉलेज में नवीन अस्पताल भवन का भूमिपूजन।
  • दोपहर 03:30 बजे: भाजपा कार्यालय सतना में कार्यकर्ताओं से संवाद।
  • दोपहर 03:50 बजे: विंध्य व्यापार मेला में भागीदारी।।
  • शाम 04:50 बजे: सतना से वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे।
  • शाम 06:05 बजे: भोपाल निवास पर वापसी।
ये खबर भी पढ़िए...MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

दिल्ली दौरे पर जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज (27 दिसंबर) शनिवार को भोपाल और दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वे अपने दिन की शुरुआत भोपाल से करेंगे। वे दिल्ली स्थित इंदिरा भवन जाएंगे।

यहां सुबह 10:30 बजे वे कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की एक अहम बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में वे पार्टी के नेताओं के साथ जरूरी विषयों पर चर्चा करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...मस्तक पर त्रिनेत्र और सुंदर आभूषणों से सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने लिया आशीर्वाद

ये खबर भी पढ़िए...मिलेगा 10 लाख तक कैशलेस इलाज, एमपी में कर्मचारियों के लिए आ रही है मुख्यमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • जीतू पटवारी
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज