आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम मोहन यादव, इससे पहले सदन की कार्यवाही में होंगे शामिल
Amresh Kushwaha | Feb 19, 2026, 09:32 IST
cm mohan yadav schedule mp assembly budget session bjp meeting
मध्यप्रदेश की विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन काफी गहमागहमी रहने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे।
BHOPAL. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 19 फरवरी को सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, वे बीजेपी विधायक दल से चर्चा भी करेंगे और कुछ स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। दिन के अंत में, मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश बजट सत्र का आज चौथा दिन है। आइए जानते हैं, उनके दौरे का पूरा शेड्यूल और प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में...
सीएम मोहन यादव का दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है...
विधानसभा में आज पानी की किल्लत और वित्तीय अनियमितताओं पर जोरदार बहस हो सकती है। बीजेपी विधायक अजय विश्नोई जबलपुर में नर्मदा जल योजना की अव्यवस्था पर सवाल उठाएंगे। वहीं, कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को कॉलेज में फीस की हेराफेरी का मुद्दा उठाएंगे।
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज नई आबकारी नीति पर अपना खास बयान देंगे। राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा होगी, साथ ही सदन में 80 याचिकाएं भी पेश की जाएंगी। कई वरिष्ठ मंत्री आज सदन में विभागीय जरूरी दस्तावेज और पत्र भी रखेंगे।
मुख्यमंत्री आवास पर शाम साढ़े छह बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में आगामी दिनों के लिए सदन की ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। मंत्री और विधायक विपक्ष के तीखे सवालों का प्रभावी जवाब देने की योजना बनाएंगे। बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सीधे दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले हैं। दिल्ली में वे कुछ स्थानीय कार्यक्रमों और संगठनात्मक मुलाकातों में हिस्सा लेने वाले हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
धार में बवाल: 9 थानों की पुलिस पर पथराव, तहसीलदार की गाड़ी पलटाने की कोशिश!
MP Budget 2026 : एमपी बजट सत्र का चौथा दिन, राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा
एमपी बजट 2026 : विधायक कमलेश्वर डोडियार ने उठाए सवाल, अभिलाष पाण्डेय ने गिनाए फायदे
MP News: मप्र के बजट में इंदौर का 10 बार नाम, मेट्रो के साथ ही सिंहस्थ बजट से भी काम
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
- सुबह 11:00 बजे: सबसे पहले वे विधानसभा पहुंचेंगे और सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे।
- दोपहर 12:30 बजे: यहां से सीधे बीजेपी के प्रदेश कार्यालय जाएंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दोपहर 2:00 बजे: इसके बाद वे एक प्राइवेट कॉलेज के प्रोग्राम में शिरकत करेंगे।
- दोपहर 3:30 बजे: सीएम एक बार फिर विधानसभा पहुंचेंगे और सदन की कार्यवाही में मौजूद रहेंगे।
- शाम 6:30 बजे: शाम को वे विधायक दल की एक अहम बैठक लेंगे।
- रात 9:20 बजे: आखिर में, वे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां उन्हें एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होना है।
सदन में गूंजेंगे जनता से जुड़े मुद्दे
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज नई आबकारी नीति पर अपना खास बयान देंगे। राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा होगी, साथ ही सदन में 80 याचिकाएं भी पेश की जाएंगी। कई वरिष्ठ मंत्री आज सदन में विभागीय जरूरी दस्तावेज और पत्र भी रखेंगे।
शाम को विधायक दल की बड़ी बैठक
ये खबर भी पढ़िए...
धार में बवाल: 9 थानों की पुलिस पर पथराव, तहसीलदार की गाड़ी पलटाने की कोशिश!
MP Budget 2026 : एमपी बजट सत्र का चौथा दिन, राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा
एमपी बजट 2026 : विधायक कमलेश्वर डोडियार ने उठाए सवाल, अभिलाष पाण्डेय ने गिनाए फायदे
MP News: मप्र के बजट में इंदौर का 10 बार नाम, मेट्रो के साथ ही सिंहस्थ बजट से भी काम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari