CM डॉ. मोहन यादव का किसानों को तोहफा, खाते में डालेंगे बोनस के 337 करोड़ रुपए

Manish Kumar | Sept 23, 2025, 23:43 IST
Share
mp farmers bonus cm
Photograph: (The Sootr)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बालाघाट जिले में किसानों के खातों में 337 करोड़ रुपए बोनस भेजेंगे। साथ ही 244 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव ने किसानों और युवाओं को बुधवार, 24 सितंबर को बड़ी सौगात देने वाले हैं। सीएम मोहन यादव बालाघाट जिले के कटंगी में धान विक्रय करने वाले किसानों को 337 करोड़ रुपए का बोनस देंगे। इतना ही नहीं, सीएम यादव इस दौरान 244 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।

बालाघाट के कटंगी में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों को सिंगल क्लिक से बोनस राशि उनके खातों में भेजेंगे। इस कार्यक्रम में 4315 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे।

सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों के लिए प्रति हेक्टेयर 4000 रुपए बोनस देने का निर्णय लिया है। इस राशि के तहत, 6 लाख 69 हजार किसानों को 337 करोड़ 12 लाख रुपए का बोनस उनके खातों में सीधे भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें...

MP में मोहन सरकार ने फिर लिया 3 हजार करोड़ का लोन, करीब 35 हजार करोड़ पहुंचा कर्ज

सीएम मोहन यादव ने आयुष डॉक्टरों को दी बड़ी सौगात, स्वास्थ्य विभाग के समान लागू होगा टाइम-पे स्केल

मोहन कैबिनेट बैठक: थर्मल पावर प्लांट और हेलीकॉप्टर टूरिज्म को हरी झंडी, रेजिडेंस डॉक्टर के 354 पद मंजूर

किसानों को तोहफा

हितग्राहियाें को राशि ट्रांसफरःएमपी के बालाघाट जिले के एक लाख से अधिक किसान इस बोनस का लाभ उठाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस योजना के तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर 4000 रुपए बोनस देने की घोषणा की थी, जिसे अब लागू किया जा रहा है। किसानों को यह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

4315 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4315 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे। यह कदम राज्य सरकार के रोजगार सृजन के प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें युवाओं को सरकारी पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

244 करोड़ के निर्माण कार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 244 करोड़ रुपए की लागत के 75 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। इन कार्यों का उद्देश्य बालाघाट जिले के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान करना है, जिससे स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।

be indian-buy indian
be indian-buy indian

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • बालाघाट
  • किसानों को तोहफा
  • नियुक्ति पत्र
  • हितग्राहियाें को राशि ट्रांसफर
  • सीएम डॉ.मोहन यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग