मंत्री विजय शाह के बयान मामले में सीएम मोहन यादव बोले- कोर्ट के आदेश का पालन हुआ
Sandeep Kumar | May 15, 2025, 21:38 IST
cm-mohan-yadav-statement
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस द्वारा मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग पर पलटवार किया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का भी नाम लेते हुए पूछा कि कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग क्यों नहीं करती?
MP News: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी पर सीएम मोहन यादव का बयान सामने आया है। मोहन यादव ने इस मुद्दे पर पहली बार स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने न्यायालय के आदेशों पालन किया है। कोर्ट से आगे जो भी निर्देश मिलेंगे, हम वैसा करेंगे। मोहन यादव ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि यह वही पार्टी है, जो जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के साथ चुनाव लड़ती है। कांग्रेस को नैतिकता की बातें करने का कोई अधिकार नहीं है।
मोहन यादव ने विजय शाह पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार न्यायपालिका की हर बात का पालन करती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अब तक कोर्ट के हर आदेश का यथा योग्य पालन किया है। आगे भी जो कोर्ट कहेगा, वहीं करेंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान से यह साफ हो गया कि सरकार इस मामले को पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के हवाले करना चाहती है।
ये खबर भी पढ़िए... कमलेश्वर डोडियार का बड़ा बयान-विजय शाह आदिवासी, इसलिए हो रहे टारगेट
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस द्वारा मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग पर पलटवार किया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नैतिकता की बात करने का कोई अधिकार नहीं है। यही कांग्रेस जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के साथ चुनाव लड़ती है। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का भी नाम लेते हुए पूछा कि कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग क्यों नहीं करती?
ये खबर भी पढ़िए... MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए जारी की इंटरव्यू की तारीख, अब 2024 का इंतजार
मोहन ने साफ किया कि उनकी सरकार किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव में आकर निर्णय नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि न्यायालय सर्वोपरि है और वही तय करेगा कि आगे क्या कदम उठाए जाने हैं। इससे यह भी साफ हो गया कि मंत्री शाह को लेकर कोई भी निर्णय कोर्ट की प्रक्रिया के अनुरूप ही होगा।
ये खबर भी पढ़िए... विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया ऑपरेशन सिंदूर का राज, खोली पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल
ये खबर भी पढ़िए... Weather Report : यूपी-बिहार में लू की चेतावनी, राजस्थान में 45 डिग्री जाएगा पारा, एमपी में बारिश की संभावना
मंत्री विजय शाह ने इंदौर के महू में एक कार्यक्रम के दौरान सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। उनके इस बयान पर राजनीतिक तूफान उठ खड़ा हुआ और कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने उनके इस्तीफे की मांग की। इस मामले में हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज करने का आदेश दिया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भी सही ठहराया।
#WATCH भोपाल: कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "कोर्ट ने जो आदेश दिया है उसका पालन हमारी सरकार ने किया है। कोर्ट जैसा कहेगा, हम वैसा ही करेंगे। कांग्रेस लगातार इस्तीफा मांगती रहती है, वे… pic.twitter.com/GFtgVB3lj7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2025
क्या बोले सीएम मोहन यादव?
ये खबर भी पढ़िए... कमलेश्वर डोडियार का बड़ा बयान-विजय शाह आदिवासी, इसलिए हो रहे टारगेट
सीएम ने बोला कांग्रेस पर हमला
ये खबर भी पढ़िए... MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए जारी की इंटरव्यू की तारीख, अब 2024 का इंतजार
सरकार का कानूनी रुख साफ
ये खबर भी पढ़िए... विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया ऑपरेशन सिंदूर का राज, खोली पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल
ये खबर भी पढ़िए... Weather Report : यूपी-बिहार में लू की चेतावनी, राजस्थान में 45 डिग्री जाएगा पारा, एमपी में बारिश की संभावना
क्या है पूरा मामला?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari