कमलेश्वर डोडियार का बड़ा बयान-विजय शाह आदिवासी, इसलिए हो रहे टारगेट

Sandeep Kumar | May 15, 2025, 20:23 IST
Share
minister-vijay-shah-controversy
minister-vijay-shah-controversy

मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद राजनीतिक और कानूनी संकट का खड़ा हो गया है। हालांकि कांग्रेस ने शाह की आलोचना की, जबकि विधायक कमलेश्वर डोडियार और मंत्री प्रतिमा बागरी ने समर्थन किया है।

आमीन हुसैन@. रतलाम

MP News: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद प्रदेश और देश की सियासत गरम है। शाह के बयान के बाद कांग्रेस ने उनकी आलोचना की, जबकि BAP पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने समर्थन किया है। इतना ही नहीं राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने उनका समर्थन किया है। इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा है। मंत्री शाह ने अपने बयान पर माफी भी मांगी है। इस विवाद ने मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है।

ce94a180-fe4
ce94a180-fe4

विधायक कमलेश्वर डोडियार का समर्थन

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मंत्री विजय शाह का समर्थन करते हुए उन्हें एक अनुभवी और योग्य नेता बताया। उन्होंने कहा कि शाह को आदिवासी होने के कारण निशाना बनाया जा रहा है। डोडियार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि विजय शाह जी एक मंजे हुए राजनेता हैं और हम उनका समर्थन करते हैं। इससे पहले राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने भी शाह का समर्थन किया था।

ये खबर भी पढ़िए... क्या मंत्री विजय शाह की माफी के बाद पसीजा बीजेपी हाईकमान?

ये खबर भी पढ़िए... विजय शाह को मिली फौरी राहत! विवादित टिप्पणी मामले पर सत्ता-संगठन कर रहा किनारा

हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई

इस विवाद के बाद जबलपुर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने शाह के बयान को "गटर भाषा" करार दिया और इसे राष्ट्रीय एकता और साम्प्रदायिक सौहार्द्र के लिए खतरा बताया। इसके बाद इंदौर के मानपुर थाने में शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार किया और मामले की सुनवाई जारी रखने का निर्देश दिया।

ये खबर भी पढ़िए... भारतीय सेना में नौकरी का सपना करें पूरा, Indian Army TES-54 Recruitment में करें अप्लाई

ये खबर भी पढ़िए... भोपाल में हिंदू लड़कियों से दरिंदगी का मामला, आरोपियों के घर की महिलाओं की चुप्पी पर सवाल

विजय शाह ने दिया था विवादित बयान

दरअसल इंदौर के महू में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में एक विवादित टिप्पणी की थी। इसको लेकर राजनीतिक दलों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कांग्रेस ने शाह के बयान की कड़ी आलोचना की और उनके इस्तीफे की मांग की है। हालांकि मंत्री ने अपने बयान पर माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी को आहत करना नहीं था और उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को अपनी बहन माना है। शाह ने यह भी कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है और उन्होंने इसे लेकर खेद व्यक्त किया है।

Tags:
  • MP News
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • कमलेश्वर डोडियार
  • मध्य प्रदेश
  • विधायक
  • विजय शाह
  • BAP
  • कर्नल सोफिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग