सीएम मोहन यादव का आज इंदौर दौरा, मैन मेड एंड टेक्सटाइल एक्सपो का करेंगे शुभारंभ

Rohit Sahu | May 16, 2025, 09:28 IST
Share
CM Mohan Yadav visit indore
CM Mohan Yadav visit indore

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में मैन मेड और टेक्निकल टेक्सटाइल एक्सपो का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों में भी लेंगे भाग।

सीएम मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर रहेंगे। इसके अलावा उनके कई और कार्यक्रम भी हैं। प्रदेश के मैन मेड फाइबर उद्योग को वैश्विक मंच देने की दिशा में आज 16 मई को इंदौर में एक विशेष टेक्सटाइल एक्सपो आयोजित किया जा रहा है। इसका शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शाम 5 बजे सेमिनार करेंगे।

Marriott होटल में टेक्सटाइल नीति पर होगा मंथन

यह सेमिनार इंदौर के प्रतिष्ठित होटल मैरियट में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन राज्य शासन एवं मैन मेड एंड टेक्निकल टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (MATEXIL) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री राज्य की टेक्सटाइल नीति, निर्यात प्रोत्साहन के प्रयासों और औद्योगिक संभावनाओं पर संबोधित करेंगे।

बैठकों से दिन की शुरूआत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी शुक्रवार 16 मई को इंदौर भ्रमण पर रहेंगे और एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका दिन सुबह 10:30 बजे मंत्रालय में इंटेलिजेंस और जनसंपर्क विभाग की ब्रीफिंग से शुरू होगा। इसके पश्चात वे कृषि एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।

चाचा नेहरू अस्पताल में लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल

दोपहर 3:50 बजे मुख्यमंत्री इंदौर पहुंचेंगे और सीधे चाचा नेहरू अस्पताल में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4:05 बजे बड़ा गणपति चौराहा से शुरू होकर राजबाड़ा तक आयोजित की जा रही तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री आमजन के साथ शामिल होंगे।

सेमिनार में टेक्सटाइल क्षेत्र की संभावनाओं पर होगा संवाद

शाम 5:20 बजे होटल मेरियट में मुख्यमंत्री ‘एक्सपोर्ट प्रमोशन ऑफ टेक्निकल टेक्सटाइल एंड होम टेक्सटाइल’ विषयक सेमिनार में भाग लेंगे। इसमें निर्यात की संभावनाओं, वैश्विक मांग और सरकार की ओर से दी जा रही नीतिगत सहायता पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें....मंत्री विजय शाह के बयान मामले में सीएम मोहन यादव बोले- कोर्ट के आदेश का पालन हुआ

रेनेसां विश्वविद्यालय में होगा सांस्कृतिक संवाद

शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री रेनेसां विश्वविद्यालय में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां भगवान श्रीकृष्ण के बहुआयामी जीवन पर आधारित प्रस्तुति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह के बयान मामले में सीएम मोहन यादव बोले- कोर्ट के आदेश का पालन हुआ

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

समयकार्यक्रम विवरण
11:00 AMकिसान कल्याण विभाग समीक्षा बैठक
12:00 PMखेल एवं युवा कल्याण विभाग समीक्षा बैठक
3:50 PMचाचा नेहरू अस्पताल, इंदौर - लोकार्पण कार्यक्रम
4:05 PMबड़ा गणपति चौराहा - तिरंगा यात्रा
5:20 PMहोटल मेरियट - टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन सेमिनार
6:30 PMरेनेसां विश्वविद्यालय - सांस्कृतिक कार्यक्रम
7:35 PMएयरपोर्ट से भोपाल रवाना
8:20 PMभोपाल निवास पर आगमन
thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


सीएम मोहन यादव दौरा | CM Mohan Yadav Indore Visit | cm mohan yadav | MP News

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव दौरा
  • CM Mohan Yadav Indore Visit
  • cm mohan yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा