छतरपुर, सतना और पन्ना में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, नरसिंहपुर जाएंगे पटवारी

Amresh Kushwaha | Nov 19, 2025, 09:35 IST
Share
cm-mohan-yadav-today-schedule-jitu-patwari-madhya-pradesh-tour
cm-mohan-yadav-today-schedule-jitu-patwari-madhya-pradesh-tour

आज, 19 नवंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्यप्रदेश के कई जिलों में विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी नरसिंहपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और निर्माण कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज, 19 नवंबर को राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान, वह कई अहम विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही कई विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) भी अपने दौरे पर नरसिंहपुर में रहेंगे। आइए जानते हैं इन दोनों नेताओं के शेड्यूल और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से...

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

भोपाल से छतरपुर का दौरा

मुख्यमंत्री मोहन यादव का दौरा भोपाल से शुरू होगा। यहां से वे सुबह 10:30 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से छतरपुर के लिए रवाना होंगे।

सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव छतरपुर के ग्राम नादिया का दौरा करेंगे। यहां वह विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...शिवराज सिंह का दावा- मैंने ही बढ़ाया था सीएम के लिए मोहन यादव का नाम, परीक्षा की थी घड़ी

राजगढ़ में होटल का लोकार्पण

दोपहर 11:55 तक मुख्यमंत्री छतरपुर जिले के होटल राजगढ़ पैलेस जाएंगे। यहां वे राजगढ़ पैलेस होटल का लोकार्पण करेंगे।

छतरपुर से सतना का दौरा

इसके बाद, 12:50 बजे सीएम छतरपुर से सतना के लिए रवाना होंगे। यहां वे ग्राम नादिया में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: बिजली बिल बकायदारों के लिए राहत भरी खबर, मोहन सरकार सरचार्ज कर रही माफ, ऐसे उठाए योजना का लाभ

सतना से पन्ना का दौरा

दोपहर 2:50 बजे मुख्यमंत्री सतना से पन्ना के लिए रवाना होंगे। वहां वे शाहनगर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे विकास कार्यों का उद्घाटन और परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।

कार्यक्रम का समापन खजुराहो में होगा

मुख्यमंत्री का शाम 5:00 बजे के खजुराहो एयरपोर्ट से समापन होगा। यहां वे अंतिम दौरे पर जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...25 नवंबर को राम मंदिर में ध्वजारोहण, मोहन भागवत होंगे शामिल, कई हस्तियों को भेजा गया निमंत्रण

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज का कार्यक्रम

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) का आज का कार्यक्रम नरसिंहपुर में रहेगा। 20 नवंबर को सुबह 8:00 बजे वह भोपाल से रवाना होंगे और 11:00 बजे नरसिंहपुर पहुंचेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : वात्सल्य योजना में अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे 4 हजार, किसानों को भी बड़ी सौगात

पटवारी का कार्यक्रम: शहीदों को श्रद्धांजलि

नरसिंहपुर में जीतू पटवारी का पहला कार्यक्रम 12:15 बजे स्व. श्यामसुंदर नारायण मुशरान की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। इसके बाद, 12:30 बजे वे पुराने बस स्टैंड के पास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ट्रस्ट के नवीन भवन का भूमिपूजन करेंगे। पटवारी का अंतिम कार्यक्रम 2:00 बजे नरसिंहपुर से भोपाल की ओर रवाना होगा। शाम 5:00 बजे वह भोपाल पहुंचेंगे।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज का कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई